फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Wife, children and youth jumped into the canal, including the Jeep

पत्नी, बच्चे और जीप समेत नहर में कूदा युवक

Wed, 25 Jun 2014 11:30 PM IST
sirsa
sirsa Updated Wed, 25 Jun 2014 11:30 PM IST
विज्ञापन

बीएससीएजी पास एक युवक जीप सहित अपनी पत्नी और डेढ़ वर्षीय बच्चे के साथ राजस्थान कैनाल में कूद गया। घटना बुधवार सुबह आठ बजे की है। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से जीप को नहर से बाहर निकाल लिया है लेकिन नहर में डूबे तीनों लोगों का कोई सुराग नहीं लग पाया है। पुलिस गोताखोरों की मदद से तीनों की तलाश कर रही है। खबर लिखे जाने तक पुलिस और परिजन मौके पर डटे हैं।

विज्ञापन


बुधवार सुबह करीब आठ बजे राजस्थान से सटे उपमंडल डबवाली के गांव जंडवाला बिश्नोइयां के निकट राजस्थान कैनाल में एक जीप जा गिरी। धमाके की आवाज सुनकर खेत में पानी लगा रहा अंग्रेज सिंह नहर की पटरी पर आए। उसने एक युवक को नहर में डूबते देख छलांग लगा दी। अंग्रेज ने युवक को बाहर निकालने का प्रयास किया लेकिन पानी का तेज बहाव होने के कारण वह उसे बाहर नहीं निकाल पाए।
विज्ञापन


इसी दौरान राजस्थान के जिला हनुमानगढ़ के गांव किशनपुरा के कुछ लोग वहां पहुंचे। उन्होंने वहां एकत्रित ग्रामीणों से जीप के बारे में पूछा। ग्रामीणों ने राजस्थान कैनाल में जीप गिरने के बारे में बताया। राजस्थान कैनाल में जीप समेत बहे परिवार की पहचान गांव किशनपुरा निवासी 26 वर्षीय अमीलाल, उसकी 24 वर्षीय पत्नी सुमन और डेढ़ वर्षीय बेटे हर्ष के रूप में हुई है। सूचना पाकर डीएसपी डबवाली सत्यपाल, सदर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुरेश पाल, चौटाला चौकी प्रभारी मंगल सिंह, एएसआई राजपाल और एएसआई राजा राम मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने सिरसा, बठिंडा और राजस्थान के गांव सूरेवाला से गोताखोरों को मौके पर बुलाया। राजस्थान कैनाल में सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। गोताखोरों ने दोपहर बाद करीब ढाई बजे जीप को तो ट्रैक्टर की सहायता से बाहर निकाल लिया लेकिन तीनों लोगों का अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है।

घर से 60 किलोमीटर दूर आकर कूदा नहर में
गांव जंडवाला बिश्नोइयां के निकट जिस स्थान पर अमीलाल ने अपने परिवार सहित नहर में छलांग लगाई, वह स्थान गांव किशनपुरा से करीब 60 किलोमीटर दूर है। राजस्थान कैनाल करीब 30 फुट गहरी है। इस समय नहर में पानी का बहाव तेज है। कैनाल से जीप बाहर निकाल लेने के बाद पुलिस राजस्थान में बने मसीतां हेड पर उन्हें खोजने की उम्मीद में बैठी है।

रक्तचाप बढ़ता था...
अमीलाल के भाई अजय कुमार ने बताया कि उसका भाई बीएससीएजी पास था। उसने ग्राम सेवक, एडीओ और बैंक में जॉब के लिए आवेदन कर रखा था। बुधवार सुबह वे खेत में कार्यरत थे। बुधवार सुबह करीब 6.30 बजे उनके पास फोन आया कि अमीलाल गुस्से में है। उसने जीप बाहर निकाल रखी है। वह अपनी पत्नी और बेटे के साथ जा रहा है। उसने तुरंत गांव चौटाला तथा गांव अहमदपुर दारेवाला में सूचना देकर अमीलाल को रोकने के लिए कहा।

गांव चौटाला में रिश्तेदारों ने उसे रुकने के लिए कहा लेकिन उसने जीप को ब्रेक नहीं लगाए। अपनी गाड़ी को राजस्थान कैनाल की पटरी पर ले आया। वे भी उसके पीछे-पीछे चल रहे थे। राजस्थान की हद खत्म होते ही गांव जंडवाला बिश्नोइयां क्षेत्र में कुछ लोगों से उन्होंने जीप के बारे में पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि एक जीप अभी नहर में गिरी है। उसके भाई का रक्तचाप पिछले दस-पंद्रह दिनों से अचानक बढ़ रहा था, जिससे उसका सिर तीव्र गति से दर्द करता था।  
    
मां से झगड़ा कर घर से निकला था
अमीलाल के साले अहमदपुर दारेवाला वासी जगदीश कुमार ने बताया कि बुधवार सुबह करीब आठ बजे फोन आया कि उनके जीजा का अपनी मां विद्या देवी के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया है। वह उसकी बहन सुमन तथा भानजे हर्ष को लेकर जीप पर घर से निकला है। जब वह जंडवाला बिश्नोइयां के निकट पहुंचे तो पता चला कि नहर में जीप गिर गई है। मां-बेटे में झगड़ा किस बात को लेकर हुआ था, इसके बारे में वे नहीं जानते। इससे पूर्व भी कभी उनमें झगड़ा हुआ था, ऐसा कभी सुमन ने उसे नहीं बताया था।


बाल छोटे थे, हाथ में ही नहीं आए
सुबह आठ बजे मैं नरमा को पानी लगा रहा था। शेर सिंह और अंग्रेज कुमार साथ वाले खेत में भिंड़ी तोड़ रहे थे। इसी दौरान राजस्थान कैनाल में कुछ गिरने की आवाज सुनकर वे दौड़े। एक युवक को नहर में डूबते देख छलांग लगा दी। उसने युवक के बाल पकड़कर उसे ऊपर खींचने का प्रयास किया। लेकिन बाल छोटे थे, उसके हाथ में ही नहीं आए।
-अंग्रेज सिंह, निवासी ढाणी जंडवाला बिश्नोइयां

गोताखोर प्रयासरत हैं
नहर में से जीप को बाहर निकाल लिया गया है। गोताखोर तीनों को भी बाहर निकालने के लिए प्रयासरत हैं। अभी तक किसी के बयान दर्ज नहीं किए गए हैं।
-मंगल सिंह, प्रभारी पुलिस चौकी, चौटाला


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed