{"_id":"6af8a4f338aabeae1f0daa9d","slug":"feco-machine-will-be-provide-to-civil-hospital-sirsa-news-c-128-1-sir1013-168460-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: नागरिक अस्पताल में जल्द आएगी फेको मशीन और नया माइक्रोस्कोप, नेत्र रोगियों को मिलेगा फायदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: नागरिक अस्पताल में जल्द आएगी फेको मशीन और नया माइक्रोस्कोप, नेत्र रोगियों को मिलेगा फायदा
Sat, 14 Nov 2026 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sat, 14 Nov 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। जिला नागरिक अस्पताल के नेत्र रोग विभाग को आधुनिक बनाने की पहल की गई है। यहां जल्द ही अत्याधुनिक फेको मशीन और नया ऑपरेटिंग माइक्रोस्कोप स्थापित होगा। इससे गरीब और बुजुर्ग मरीजों को सफेद मोतियाबिंद के बिना टांके वाले ऑपरेशन में राहत मिलेगी।
उपायुक्त कार्यालय ने फेको मशीन खरीदने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह मशीन बिना टांके के मोतियाबिंद ऑपरेशन करने में सक्षम है। स्वास्थ्य विभाग पहले ही नए ऑपरेटिंग माइक्रोस्कोप की खरीद को मंजूरी दे चुका है। यह माइक्रोस्कोप भी जल्द ही अस्पताल में स्थापित हो जाएगा।
नागरिक अस्पताल की नेत्र रोग ओपीडी में रोजाना करीब 100 मरीज आंखों की जांच कराने आते हैं। फेको मशीन न होने के कारण उन्हें निजी अस्पतालों में हजारों रुपये खर्च करने पड़ते थे। अब इन मशीनों की खरीद से मरीजों की यह बड़ी समस्या खत्म होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
आधुनिक फेको तकनीक और माइक्रोस्कोप
नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. संदीप गुप्ता ने बताया कि फेको तकनीक मोतियाबिंद के ऑपरेशन की सबसे आधुनिक विधि है। इसमें आंख में सूक्ष्म छेद करके अल्ट्रासाउंड से धुंधला लेंस हटाकर नया कृत्रिम लेंस लगाया जाता है। इस प्रक्रिया में टांके नहीं लगते और मरीज अगले दिन सामान्य दिनचर्या शुरू कर सकता है। नया उच्च-स्पष्टता वाला माइक्रोस्कोप सर्जरी की सटीकता बढ़ाएगा। इन उपकरणों से नागरिक अस्पताल का नेत्र रोग विभाग निजी अस्पतालों जैसी आधुनिक सुविधाएं निशुल्क प्रदान करेगा।