{"_id":"6af7647d534326d85900585c","slug":"hearing-on-ajay-chautala-y-plus-security-sirsa-news-c-128-1-sir1004-168388-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: वाई-प्लस सुरक्षा के बावजूद चंडीगढ़ आवास पर पुलिस नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: वाई-प्लस सुरक्षा के बावजूद चंडीगढ़ आवास पर पुलिस नहीं
Sat, 14 Nov 2026 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sat, 14 Nov 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
सिरसा। इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय चौटाला की सुरक्षा से संबंधित याचिका पर पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान अभय चौटाला के अधिवक्ता ने समान परिस्थितियों वाले अन्य लोगों की सुरक्षा के दस्तावेज रिकॉर्ड पर रखने के लिए समय मांगा।
इनमें अंतर-राज्यीय यात्रा और चंडीगढ़ स्थित आवास पर मिलने वाली सुरक्षा का विवरण शामिल है। मामले की अगली सुनवाई 7 दिसंबर 2026 को न्यायाधीश अमन चौधरी की अदालत में होगी।
अधिवक्ता ने बताया कि हाईकोर्ट ने 20 मार्च 2024 को अभय चौटाला को वाई-प्लस सुरक्षा देने का आदेश दिया था। आदेश तत्कालीन एसपी विक्रांत भूषण के हलफनामे पर आधारित था।
विज्ञापन
हलफनामे में अभय चौटाला और उनके परिवार की जान-माल की सुरक्षा को लेकर खतरे का आकलन किया गया था। अधिवक्ता के अनुसार, यह खतरा अब भी बना हुआ है।
15 सितंबर 2025 को अभय चौटाला के बेटे को यूके से फोन कॉल पर जान से मारने की धमकी मिली थी। इस मामले में 17 सितंबर 2025 को चंडीगढ़ के नॉर्थ पुलिस स्टेशन में प्राथमिकी दर्ज करवाई गई थी। यूटी चंडीगढ़ ने 28 जनवरी 2026 को हलफनामा दाखिल किया था। संवाद