{"_id":"680bc4ef3b02c0f355028f2a","slug":"when-the-vegetable-was-not-given-on-credit-the-youth-attacked-the-street-vendor-sirsa-news-c-128-1-sir1004-136864-2025-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: सब्जी उधार नहीं दी तो युवक ने रेहड़ी संचालक पर किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: सब्जी उधार नहीं दी तो युवक ने रेहड़ी संचालक पर किया हमला
विज्ञापन
सिरसा। नई हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में एक युवक ने रेहड़ी वाले पर डंडे से हमला कर दिया। सिविल लाइन थाना पुलिस ने घायल का बयान दर्ज कर आरोपी के खिलाफ अभियोग दर्ज किया है। पुलिस को दिए बयान में शक्ति नगर निवासी जोगेंद्र ने बताया कि वह नई हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में सब्जी की रेहड़ी लगाता है। 17 अप्रैल की रात 10 बजे वह अपनी रेहड़ी पर बैठा था।
इसी दौरान नई हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी साहिल उर्फ सेम उसके पास आया और उधार में सब्जी मांगने लगा। जोगेंद्र का कहना है कि उसने साहिल को उधार में सब्जी देने से मना कर दिया। कुछ देर बाद जोगेंद्र अपने घर जाने लगा तो रास्ते में साहिल डंडा लेकर आया और उसपर हमला कर दिया। सिर पर डंडा लगने से उसे गंभीर चोट आई।
उसने शोर मचाया तो साहिल भाग गया। इसके बाद लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और जोगेंद्र को अस्पताल पहुंचाया। जांच अधिकारी बलजीत कौर का कहना है कि घायल जोगेंद्र को 23 अप्रैल को होश आया। इसके बाद पुलिस ने उसका बयान दर्ज किया। पुलिस ने आरोपी साहिल के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।