फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Wheat procurement fell two lakh MT less than the target, payment of 1577 crores is also pending

Sirsa News: लक्ष्य से दो लाख एमटी कम हुई गेहूं की खरीद, 1577 करोड़ का भुगतान भी बाकी

Tue, 16 May 2023 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Tue, 16 May 2023 11:47 PM IST
विज्ञापन
Wheat procurement fell two lakh MT less than the target, payment of 1577 crores is also pending
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। सरकार ने एमएसपी पर गेहूं की खरीद प्रक्रिया बंद कर दी गई है। इस बार सरकार ने लक्ष्य से दो लाख एमटी गेहूं कम खरीदा है। सरकार की ओर से जिले में 10 लाख एमटी गेहूं की खरीद का लक्ष्य रखा गया था, लेकिन खरीद आठ लाख एमटी हो पाई है। निजी खरीद भी केवल 7 हजार एमटी की हुई है। वहीं अभी भी 1577 करोड़ का भुगतान होना शेष है।
सरकार ने गेहूं की सरकारी खरीद के लिए 15 मई तक तिथि तय की थी। जिले में इस बार 8 लाख 668 एमटी की खरीद एमएसपी पर की गई है। जिले में कुल 1.22 लाख किसानों से गेहूं की खरीद की गई है। अब वह किसान ही शेष रहे है, जिन्होंने पोर्टल पर या तो गेहूं का रजिस्ट्रेशन नहीं करवाया या फिर डाटा गलत अपलोड किया है। इनकी गेहूं की खरीद अब निजी व्यापारियों की ओर से की जा रही है। मंडियों में अभी इक्का दुक्का किसान ही गेहूं लेकर आता हुआ दिखाई दे रहा है। मंडियों में अब तेजी से गेहूं उठान का काम किया जा रहा है। जिले में अब एक लाख एमटी के करीब गेहूं उठान होना शेष पड़ा है। सात से आठ मंडियों में ही शुरुआत के समय से ही धीमी गति से उठान होने के कारण स्थिति खराब हुई है। इस बार लक्ष्य से चुकने का मुख्य कारण तैयार फसल पर ओलावृष्टि और अधिक बारिश होने के कारण उपज भी कम हुई है।
विज्ञापन


किसानों के खाते में जारी किए 1539 करोड़ रुपये
जिले में अब तक किसानों के खाते में एजेंसियों ने 1539 करोड़ की राशि जारी की गई है।अभी तक 1577 करोड़ का भुगतान होना शेष पड़ा है। जिले में अब नाम मात्र ही उठान का काम रह रहा है। फिर भी एजेंसियों की ओर से किसानों के खातों में राशि जारी नहीं की जा रही है। ऐसे में किसान इस परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। किसान जल्द ही गेहूं की राशि जारी किए जाने की मांग उठा रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच मंडियों में अभी बाकी है उठान का काम
जिले के कालांवाली, रत्ताखेड़ा, रानियां सहित कुल पांच मंडियों में ही उठान का काम अधिक पड़ा है। अन्य मंडियों से अधिक गेहूं के उठान का काम भी पूरा हो चुका है। जिले में अब तक सात लाख 41 हजार 268 एमटी गेहूं के उठान का काम पूरा हो चुका है। जबकि शेष रही गेहूं के कारण किसानों के राशि जारी होने में भी समय लग रहा है।



वर्जन
जिले में अधिक गेहूं का उठान हो चुका है। कुछ मंडियों में ही उठान का काम देरी से चल रहा है। जल्द ही किसानों की राशि भी जारी कर दी जाएगी। उठान का काम पूरा होने के बाद राशि भी जारी की जा रही है।
मांगेराम, डीएम, हैफेड, सिरसा ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed