{"_id":"67c1f9ee3ce62ca8200f910c","slug":"we-will-win-the-elections-not-with-star-campaigners-but-with-the-trust-of-the-public-sirsa-news-c-128-1-svns1027-134026-2025-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: चुनाव स्टार प्रचारकों से नहीं, बल्कि जनता के भरोसे जीतेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: चुनाव स्टार प्रचारकों से नहीं, बल्कि जनता के भरोसे जीतेंगे
विज्ञापन
सिरसा। विधायक गोकुल सेतिया ने कहा कि कांग्रेस के पार्टी कार्यकर्ता निकाय चुनाव को लेकर जीजान से जुटे हुए हैं। विधायक ने कहा कि चुनाव स्टार प्रचारकों से नहीं, बल्कि जनता के भरोसे पर खरा उतरने से जीते जाते हैं।
कांग्रेस विधायक गोकुल सेतिया ने पत्रकार वार्ता में कहा कि प्रदेशभर में चुनाव है। सभी पार्टी कार्यकर्ता अपने-अपने जिलों में ड्यूटियां संभाल रखी है। सिरसा की जनता के लिए न मैं नया नहीं हूं और न ही जनता मेरे लिए। उन्होंने भाजपा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि इन लोगों ने काम ही किया होता तो आज निकाय चुनावों में मुख्यमंत्री को प्रचार के लिए नहीं आना पड़ता।
मुख्यमंत्री की तारीफ को लेकर पूछे गए सवाल पर विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री अपने वादे के मुताबिक जनता के भरोसे पर खरा उतरे हैं। सिरसा की जनता को तय करना है कि उन्हें लोगों के बीच में रहने वाले नुमाइंदे चाहिए या फिर चुनाव जीतने के बाद गोवा भागने वाले। उन्होंने कहा कि पिछले 7 सालों से इन्हीं लोगों के हाथों में सिरसा की सरकार की चाबी थी, जो कि सिरसा जिला कभी विकास के लिए चर्चित था। आज वही जिला भ्रष्टाचार के लिए पूरे देश में चर्चित हो रहा है। धरातल पर काम करने के बजाय इन लोगों ने कागजों में काम दिखाकर जनता को लूटने का काम किया।