{"_id":"637281b3f384e13cde0efe9a","slug":"waterlogging-in-100-acres-of-wheat-and-mustard-crop-due-to-canal-break-sirsa-news-hsr647118898","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहर टूटने से 100 एकड़ गेहूं और सरसों की फसल में जलभराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहर टूटने से 100 एकड़ गेहूं और सरसों की फसल में जलभराव
विज्ञापन
Waterlogging in 100 acres of wheat and mustard crop due to canal break
- फोटो : Sirsa
ऐलनाबाद। गांव मिठनपुरा की ढाणी जैकरण के पास एक बार फिर ओटू हेड से निकलने वाली फ्लडी नहर टूट गई। इसके कारण करीब 100 एकड़ गेहूं और सरसों की फसल में पानी भर गया। इसके अलावा किसानों के बोरवेल भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं।
किसान अमर सिंह भांभू, जगरूप सिंह, धर्मपाल हरडू, ओम प्रकाश, भानी राम, राजेश कुमार, कुलदीप मुदलिया ने बताया कि विभाग ने नहर में पानी अधिक छोड़ दिया जाता है, जबकि इसकी सफाई नहीं करवाई।
इस कारण यह नहर अब तीसरी बार टूट चुकी है। किसानों ने बताया कि पिछली बार नहर टूटने पर नहरी विभाग के अधिकारियों ने आश्वासन दिया था कि नहर की सफाई के बाद ही पानी छोड़ा जाएगा। आक्रोशित किसानों ने नहर के पुल पर धरना लगा दिया। किसानों ने कहा कि जब तक विभाग की ओर से नहर की खुदाई नहीं की जाती। तब तक वह नहर नहीं बांधने देंगे। आखिरकार किसानों और नहरी विभाग के अधिकारियों के बीच समझौता होने के बाद विभाग ने इस नहर को बांधने का काम शुरू किया। सूचना मिलते ही नहर को बंद कर दिया गया था।
विज्ञापन
अब नहर को बांधने के लिए विभाग ने एक जेसीबी मशीन भेजी है। अब नहर में थोड़ा पानी छोड़ा जाएगा। बिजाई के तुरंत बाद इस नहर की सफाई करवाई जाएगी। - अजय कुमार, जेई, नहरी विभाग।