{"_id":"6a8c86a8b6688aa61f0ad937","slug":"water-supply-stopped-from-3-days-protest-sirsa-news-c-128-1-sir1010-163825-2026-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: तीन दिन से पेयजल आपूर्ति ठप, नकोड़ा बाजार के लोगों ने जताया रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: तीन दिन से पेयजल आपूर्ति ठप, नकोड़ा बाजार के लोगों ने जताया रोष
Mon, 24 Aug 2026 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Mon, 24 Aug 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के वार्ड नंबर चार लोगों ने जनस्वास्थ्य विभाग के खिलाफ की नारेबाजी
फोटो 45
संवाद न्यूज एजेंसी
रानियां। शहर के वार्ड नंबर चार स्थित नकोड़ा बाजार में पिछले तीन दिनों से पेयजल आपूर्ति बाधित है। इससे बाजारवासियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सोमवार को पेयजल समस्या से परेशान लोगों ने जनस्वास्थ्य विभाग के खिलाफ रोष जताते हुए नारेबाजी की।
प्रदर्शनकारियों में मंगत कवात्रा, शंकर लाल और रिम्पी नागपाल सहित कई अन्य लोग शामिल थे। उन्होंने जल्द पेयजल आपूर्ति बहाल करने की मांग की। शहर वासियों ने बताया कि नकोड़ा बाजार और आसपास के क्षेत्र में तीन दिनों से पानी की आपूर्ति नहीं हुई है।
इसके चलते घरों में पीने के पानी की समस्या बनी हुई है। लोगों का कहना है कि उन्हें जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से उचित जवाब नहीं मिल रहा है।
शाम तक आपूर्ति बहाल होने की उम्मीद
लोगों को जानकारी मिली थी कि ट्यूबवेल की मोटर का स्टार्टर खराब होने से आपूर्ति बाधित हुई। इसे ठीक करवाने में करीब 700 रुपये का खर्च बताया गया था। जनस्वास्थ्य विभाग के कनिष्ठ अभियंता सुरेंद्र भाटिया ने बताया कि स्टार्टर ठीक करवा दिया गया था पर अब मोटर में खराबी आ गई है। उन्होंने कहा कि मोटर को ठीक करवाने का प्रयास जारी है और शाम तक पेयजल आपूर्ति बहाल होने की उम्मीद है। पेयजल संकट के कारण लोगों को मजबूरी में मोल लेकर टैंकर मंगवाने पड़ रहे हैं।