{"_id":"62698610c7fe757fe42ca4ce","slug":"water-cooler-dry-students-craving-for-water-sirsa-news-hsr630192571","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाटर कूलर सूखा, पानी को तरसे विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाटर कूलर सूखा, पानी को तरसे विद्यार्थी
विज्ञापन
गोरीवाला के सरकारी स्कूल में वाटर कूलर से पानी पीने का प्रयास करते बच्चे। संवाद
- फोटो : Sirsa
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरीवाला। गांव के प्राथमिक पाठशाला में बच्चों के लिए पर्याप्त पीने का पानी नहीं है। बुधवार को जब अभिभावक स्कूल में पहुंचे तो इस संबंध में जानकारी मिली। अभिभावकों ने वाटर कूलर को देखा तो वह खाली मिला। करीब दो माह पहले ही स्कूल में दो हजार लीटर क्षमता वाला वाटर टैंक बनाया गया है, लेकिन उसे अब तक शुरू नहीं किया गया है।
ग्रामीण कृष्ण वर्मा, महावीर ने बताया कि वे विद्यालय में पढ़ रही बेटी को लेने के लिए गए थे। वहां देखा कि बच्चों के लिए पीने का पानी तक नहीं है। स्कूल मुख्य अध्यापक से बात की तो उन्होंने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। ग्रामीणों ने कहा शिक्षा विभाग व प्रशासन को इस और अति शीघ्र ध्यान देना चाहिए। अगर इस और ध्यान न दिया गया तो ग्रामीण स्कूल के गेट पर धरना देंगे।
प्राथमिक विंग में दो हजार लीटर का वाटर टैंक बना हुआ है। लेकिन उसे शुरू नहीं किया गया है। मिडिल में महज 500 लीटर का वाटर कूलर है। भीषण गर्मी में 160 बच्चों के लिए नाकाफी है। इस वजह से पानी की दिक्कत है। अगर नया टैंक शुरू हो जाए तो पानी की कमी नहीं रहेगी। -लखीराम, मिडिल हेड, राजकीय कन्या मिडिल स्कूल, गोरीवाला।