फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Waste to Resources book released at CDLU

Sirsa News: सीडीएलयू में वेस्ट टू रिसोर्सेज पुस्तक का विमोचन

Wed, 07 Jan 2026 11:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Wed, 07 Jan 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
Waste to Resources book released at CDLU
पुस्तक का विमोचन करते सीडीएलयू के कुलपति प्रो विजय कुमार व अन्य प्रोफेसर। स्रोत : विवि
सिरसा । चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय (सीडीएलयू) के कुलपति प्रो. विजय कुमार एवं मानविकी संकाय के डीन प्रो. पंकज शर्मा ने बुधवार को खाद्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग की अध्यक्ष डॉ. संजू बाला ढुल की पुस्तक ''वेस्ट टू रिसोर्सेज'' का विमोचन किया।
विज्ञापन

कुलपति ने कहा कि ऐसी पुस्तकें अकादमिक जगत, विद्यार्थियों, शोधकर्ताओं तथा नीति निर्माताओं के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होती हैं। सतत विकास और वेस्ट प्रबंधन के संदर्भ में यह पुस्तक समय की आवश्यकता को रेखांकित करती है। कृषि अपशिष्टों के संभावित अनुप्रयोगों को सामने लाकर उनके बेहतर उपयोग के नए मार्ग प्रशस्त करेगी।
विज्ञापन

डॉ. संजू बाला ढुल ने बताया कि यह पुस्तक एकेडमिक प्रेस (एल्सेवियर) की ओर से प्रकाशित की गई है। पुस्तक में कृषि, खाद्य एवं पशु-आधारित अपशिष्टों के विभिन्न प्रकार, उनके पर्यावरणीय प्रभाव तथा पारिस्थितिकी से जुड़ी चुनौतियों पर विस्तृत चर्चा की गई है। यह पुस्तक कुल 28 अध्यायों में विभाजित है, जिसमें वेस्ट को संसाधन में बदलने के व्यावहारिक एवं वैज्ञानिक दृष्टिकोण प्रस्तुत किए गए हैं। यह पुस्तक एग्रो एवं फूड इंडस्ट्री से जुड़े पेशेवरों के लिए भी उपयोगी साबित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



डॉ. संजू को शोध व शिक्षण के क्षेत्र में 17 वर्षों से अधिक का है अनुभव
डॉ. संजू बाला ढुल का हाल ही में स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी, यूएसए की ओर से जारी विश्व के श्रेष्ठ दो प्रतिशत वैज्ञानिकों की सूची में दूसरी बार चयन हुआ है। उन्हें शिक्षण एवं शोध के क्षेत्र में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उनकी शोध रुचियों में जैव अणुओं का संशोधन, खाद्य फिल्में, नैनो तकनीक, नए शाकाहारी उत्पाद विकास तथा महिला एवं बाल पोषण शामिल हैं। उन्होंने अब तक 8 पुस्तकें, 130 से अधिक शोध पत्र एवं अनेक पुस्तक अध्याय प्रकाशित किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed