{"_id":"67db0bf29b4dd100e60b8d0e","slug":"wards-7-and-8-of-kalanwali-declared-drug-free-sp-said-will-soon-eliminate-drug-addiction-from-the-district-sirsa-news-c-128-1-slko1008-134923-2025-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: कालांवाली के वार्ड 7 व 8 नशा मुक्त घोषित, एसपी बोले- जिले से जल्द खत्म करेंगे नशा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: कालांवाली के वार्ड 7 व 8 नशा मुक्त घोषित, एसपी बोले- जिले से जल्द खत्म करेंगे नशा
Wed, 19 Mar 2025 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Wed, 19 Mar 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
शा मुक्त वार्ड के कार्यक्रम के दौरान उपस्थित पुलिस व ग्रामीण। पुलिस
सिरसा। डबवाली जिला पुलिस ने कालांवाली का वार्ड नंबर 7 व 8 नशा मुक्त घोषित कर दिया गया है। पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन ने नशा मुक्त वार्ड बनाने के लिए पुलिस प्रशासन की मदद करने के लिए एमसी संजय कुमार, अमृतपाल गर्ग व वार्ड वासियों का धन्यवाद किया व नशा मुक्त वार्ड का प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।अब तक डबवाली पुलिस जिले के 62 गांव व 16 वार्ड नशा मुक्त घोषित किए जा चुके हैं।
पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन ने कहा कि अब वो दिन दूर नहीं जब डबवाली का हर एक व्यक्ति एक स्वर में बोलेगा कि हमारा डबवाली जिला अब नशा मुक्त हो गया है। डबवाली पुलिस की टीमें नशा तस्करी पर प्रहार करने व आमजन को नशे के दुष्परिणामों बारे जागरूक करने का काम पूरी मेहनत व लगन से कर रही है। एसपी ने कहा कि पुलिस नशा तस्करों को पकड़ने के साथ-साथ नशा करने वाले लोगों को चिन्हित करके उनका नशा छुड़ाने का कार्य भी कर रही है। उन्होंने समारोह में लोगों से आह्वान किया कि एक जुट होकर डबवाली के माथे से नशे का कलंक मिटाने में पुलिस का सहयोग करें और युवाओं को नशे को त्याग कर खेलों की ओर आने को प्रेरित करें। डबवाली पुलिस की विभिन्न प्रकार की टीमें युवाओं को पिछले काफी समय से जिले के अधिकतर स्कूलों,कॉलेजों व गांवों में जागरूकता अभियान तथा खेलों का आयोजन कर रही हैं। जिसके सार्थक परिणाम भी सामने आ रहे हैं।
नशा तस्करों का करें सामाजिक बहिष्कार
उन्होंने कहा कि सामाजिक बुराई के खिलाफ कोई भी अभियान तब तक सफल नहीं होगा जब तक समाज का हर वर्ग एकजुट होकर इस बुराई के खिलाफ ना खड़ा हो। उन्होंने उपस्थित व्यक्तियों से आह्वान किया कि नशा तस्करों का सामाजिक बहिष्कार किया जाए। यदि कहीं कोई व्यक्ति नशा बेचता हुआ पाया जाता है तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी जाए। इसके साथ-साथ पुलिस के टोल फ्री नं 9050891508 पर भी सूचना दी जा सकती है।