फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Ward residents were made to do yoga exercises

Sirsa News: वार्डवासियों को योग क्रियाएं करवाईं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 21 Jun 2025 10:40 PM IST
विज्ञापन
Ward residents were made to do yoga exercises
रानी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी स्थित मारुति पार्क योग के दौरान मौजूद महिलाएं व अन्य।
सिरसा। पुरानी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी स्थित मारुति पार्क में प्रतिदिन योग कक्षा में शनिवार को 11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। इस अवसर पर योग शिक्षक सुशील गर्ग ने मुख्य अतिथि एमसी अन्नू मल्होत्रा का स्वागत किया। वहीं वार्डवासियों को योग क्रियाएं करवाई। इस दौरान योग शिक्षक सुशील गर्ग ने विभिन्न बीमारियों से बचाव के लिए सर्वाइकल, कमर दर्द आदि के आसन करवाए व प्राणायाम, कपालभांति, आलोम विलोम, भ्रामरी, मंडल आसन, भुजंग आसन,वज्र आसन, सूर्य आसान आदि करवाए गए। योग शिक्षक सुशील गर्ग ने बताया कि यदि हम एक घंटा योग कर लें तो शरीर को बीमारियों से बचा कर स्वस्थ रह सकते हैं। इस अवसर पर अशोक टोनी, मुकेश, तिलकराज, ललित, संगीता, प्रेमलता, पूजा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

योग से तन और मन को संतुलित करने का संकल्प दिलवाया
सिरसा। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भाई कन्हैया आश्रम में रह रहे बच्चे, बुजुर्ग व महिलाओं ने योग किया। महिला व बाल विकास विभाग की ओर से योग के जरिये न सिर्फ तन और मन को संतुलित करने का संकल्प दिलवाया। बल्कि स्वस्थ जीवनशैली को अपनाने का संदेश भी दिया। वहीं जिला बाल कल्याण विभाग में कार्यरत प्रदीप कुमार मौजूद रहे। इस वर्ष योग दिवस की थीम योगा फॉर वन अर्थ, वन हेल्थ रखी गई, जो धरती और मानव स्वास्थ्य के आपसी संबंध को रेखांकित करती है। इस मौके पर भाई कन्हैया आश्रम के मुख्य सेवादार भाई गुरविंदर सिंह ने कहा आज योग करोड़ों लोगों के जीवन का हिस्सा बन चुका है। उन्होंने इसे मानवता के लिए योग 2.0 की शुरुआत बताया और आंतरिक शांति को वैश्विक नीति बनाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

योग दिवस पर यूथ वीरांगना ने दिया स्वास्थ्य का संदेश

सिरसा। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर यूथ वीरांगना की ओर से हुडा कॉलोनी स्थित पार्क में योग दिवस मनाया गया। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य का संदेश दिया। सदस्याओं ने सूर्य नमस्कार, प्राणायाम और अन्य योग क्रियाओं के माध्यम से शरीर और मन को स्वस्थ रखने का संदेश दिया। पदाधिकारियों ने कहा कि योग केवल एक व्यायाम नहीं बल्कि जीवन जीने की एक कला है। यूथ वीरांगना समय-समय पर सामाजिक और स्वास्थ्य से जुड़े मुद्दों के लिए सक्रिय भूमिका निभाता रहा है। इस मौके पर रोजी, नीलम, रेखा, रीना, मंदीप और आस्था सहित गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed