{"_id":"69dd44fbe106dae3440d4d9b","slug":"ward-committee-meeting-today-sirsa-news-c-128-1-svns1027-156568-2026-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: पालिकाओं ओर परिषदों की वार्ड कमेटियों की परिचयात्मक बैठक आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: पालिकाओं ओर परिषदों की वार्ड कमेटियों की परिचयात्मक बैठक आज
Tue, 14 Apr 2026 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Tue, 14 Apr 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। प्रदेश की नगर परिषद और पालिकाओं में वार्ड कमेटियों का गठन किया जा चुका है। इन कमेटियों की मंगलवार को शहरी स्थानीय निकाय विभाग के आदेशों पर एक परिचयात्मक बैठक मंगलवार को करने के आदेश जारी किए गए हैं।
इसको लेकर सभी परिषद व पालिकाओं को पत्र जारी हुआ है। वहीं, नगर परिषद प्रशासन ने सभी वार्डों के पार्षदों को पत्र जारी किया है। वे अपने अपने वार्ड समिति के सदस्यों के साथ बैठक में भाग लें।
अधिकारियों की मानें तो इस बैठक का मुख्य उद्देश्य वार्ड कमेटी सदस्यों को उनकी भूमिका और जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक करना है ताकि वे अपने-अपने वार्डों में नागरिक एवं सामाजिक योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में सहयोग कर सकें।
विज्ञापन
वार्ड दो की पार्षद चंचल रानी ने बताया कि वार्ड समितियों की बैठक को लेकर पत्र भेजा गया है। एक दिन पहले सूचित करने पर अब यह देखना होगा कि सभी समिति सदस्य पहुंच सकते हैं या नहीं। दो से तीन दिन पहले अवगत करवाया जाता तो सभी अपनी योजना इसी आधार पर बनाते।
नियमित रूप से आयोजित होगी बैठक
जारी किए गए आदेशों में कहा गया है कि वार्ड कमेटियों की बैठकें नियमित रूप से आयोजित करवाई जाएंगी। इसके लिए निर्धारित प्रक्रियाओं का पालन सभी परिषद व पालिकाएं करेंगी ताकि वार्ड के अंदर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाया जा सके। धरातल स्तर पर आ रही परेशानियों का समाधान किया जा सके।
-- -
कोट्स
वार्ड समितियों की बैठक बुलाई गई है। यह अच्छी बात है। सभी समिति सदस्य एक-दूसरे से मिल लेंगे और आपसी तालमेल स्थापित कर वार्ड व शहर का विकास करेंगे।
-वीर शांति स्वरूप, चेयरमैन नगर परिषद