फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Wall panels moved near overbridge, team of officers arrived from Gurugram

नेशनल हाईवे के ओवरब्रिज के पास से खिसके दीवार के पैनल, गुरुग्राम से पहुंची अधिकारियों की टीम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Sep 2021 12:05 AM IST
विज्ञापन
Wall panels moved near overbridge, team of officers arrived from Gurugram
डबवाली रोड स्थित ओवरब्रिज की क्रेन से मरम्मत करते कर्मचारी। - फोटो : Sirsa
सिरसा। नेशनल हाइवे-9 डबवाली रोड स्थित ओवरब्रिज में बारिश का पानी रिसने से दीवार के पैनल खिसक गए। सूचना मिलने पर गुरुग्राम से एक्सपर्ट अधिकारियों की टीम निरीक्षण करने के लिए मौके पर पहुंची। जिन्होंने निरीक्षण के बाद तुरंत प्रभाव से रिपेयर करने के आदेश दिए। इस पर ओवरब्रिज में आई दरारों को भरने का काम शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

नेशनल हाईवे नंबर 9 के डबवाली रोड स्थित ओवरब्रिज के साथ बनी दीवार के पैनल खिसकने के कारण एनएचएआई के अधिकारियों की चिंता बढ़ गई है। पांच वर्ष पहले बने नेशनल हाईवे नंबर 9 में अभी से ही कई तरह की खामियां आनी शुरू हो चुकी है। डबवाली रोड स्थित ओवरब्रिज के पुल का पानी रिटेनिंगवॉल की दी हुई जगह से उतर कर पुल की मिट्टी में जाने के कारण पैनल बैठ गए और उनके बीच का दायरा बढ़ गया। दायरा बढ़ने और दीवार में दरार होने की सूचना डीसी ऑफिस को मिली तो उन्होंने एनएचएआई को मामले की शिकायत भेजी। साथ ही इसे ठीक करने के निर्देश भी दिए। बता दे कि ओवरब्रिज की ढलान बनाने के लिए ब्रिज के नीचे मिट्टी डाली जाती है और मिट्टी बाहर न निकले इसके लिए दोनों तरफ बड़े रिटेनिंग वॉल के बड़े पैनल खड़े किए जाते है और अंदर इन्हें आपस में बांधा होता है। ताकि वह अपनी जगह से न हिल सके।
विज्ञापन

ब्रिज के पानी की निकासी के लिए नहीं था कोई भी प्वाइंट
हाईवे के ओवरब्रिज के क्रॉसिंग प्वाइंट पर बारिश के पानी की निकासी के लिए कोई प्वाइंट नहीं होता जबकि क्रॉसिंग प्वाइंट के खत्म होने के स्थान पर प्वाइंट दिया होता है। यहां से बारिश का पानी नीचे उतर सकता है। लेकिन मिट्टी के कारण वह प्वाइंट बंद हो गए और बारिश का पानी ऊपर ही जमा होना शुरू हो गया। जिसके बाद इन प्वाइंटों की दरार से पानी नीचे उतर गया और मिट्टी में चला गया। जिसके बाद एक तरफ के पैनल बैठ गए और यहां पर दरार आ गई। हालांकि ओवरब्रिज के बड़े पिलर बिलकुल ठीक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले भी आ चुकी है इस तरह की शिकायत
डबवाली रोड के ओवरब्रिज के पैनलों के खिसकने के कारण दरार आने की शिकायत पहले भी अधिकारियों के पास पहुंच चुकी है। जिसके बाद अधिकारियों ने उस दरार को ठीक करवा दिया था लेकिन इसके बाद अब यह दूसरी तरफ का मामला सामने आया है। जिसमें पैनल नीचे बैठ गए और पैनलों में दूरी पहले से काफी अधिक बढ़ गई।
-
बरसाती नालों के भी टूट चुके हैं ढक्कन
ओवरब्रिज के साथ बने बरसाती नालों के ढक्कन भी अब पूरी तरह से टूट चुके हैं। जिसके बारे में एनएचएआई ने खाना पूर्ति करते हुए इन स्थानों पर ढक्कन लगाए है। नियमों के अनुसार हाईवे के आसपास कोई भी गड्ढे या नाले को होल खुला नहीं छोड़ा जा सकता। लेकिन एनएचएआई की ओर से रखे गए ढक्कन काफी दूरी पर है। जिसके कारण यहां पर कभी भी बड़ा हादसा होने का डर बना रहता है। बरसाती दिनों में यहां पर कभी भी घटना हो सकती है।

ओवरलोड के कारण ब्रिज के लगाए गए रिटेनिंगवॉल के पैनल खिसके है। इनमें पानी जाने जैसा मामला नहीं है। जांच के लिए गुरुग्राम से भी ओवरब्रिज की टीम निरीक्षण के लिए पहुंची थी। पैनलों के बढ़े स्पेस को ठीक कर दिया है। स्थिति सामान्य है।
- अमित बिश्नोई, इंजीनियर, एनएचएआई, हिसार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed