{"_id":"69adccccf0e5812b1905ebb9","slug":"vyapari-sammelan-sirsa-news-c-128-1-sir1002-154299-2026-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार की गलत नीतियों से व्यापार व उद्योग पिछड़ता जा रहा है : बजरंग गर्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार की गलत नीतियों से व्यापार व उद्योग पिछड़ता जा रहा है : बजरंग गर्ग
Mon, 09 Mar 2026 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Mon, 09 Mar 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग को व्यापारी प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए।
- अतिक्रमण हटाने के नाम पर व्यापारियों को तंग न करें प्रशासन
फोटो- 2
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। व्यापारी प्रतिनिधियों का सम्मेलन रविवार को एक निजी होटल में हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष व हरियाणा कान्फैड के पूर्व चेयरमैन बजरंग गर्ग मौजूद रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता व्यापार मंडल के प्रदेश महासचिव व जिला प्रधान हीरालाल शर्मा ने की। सम्मेलन में सभी ट्रेड के व्यापारी प्रतिनिधियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग ने सम्मेलन में उपस्थित प्रतिनिधियों व मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार की गलत नीतियों से हरियाणा में लगातार व्यापार व उद्योग पिछड़ता जा रहा है। सरकार की अनदेखी के कारण प्रदेश में छोटे व मध्यम उद्योग लगभग 70 प्रतिशत बंद हो चुके हैं। पहले गांव स्तर पर हैंडलूम, नमकीन, बेकरी , कूलर, पंखे, पलंग, निवार, साबुन, सर्फ, दाल मिल आदि हजारों छोटे व मध्यम उद्योग लगे हुए थे। इन उद्योगों के माध्यम से गांव स्तर पर ही लाखों महिलाएं व युवाओं को रोजगार मिल रहा था मगर सरकार द्वारा लघु उद्योगों को किसी प्रकार की रियायत न देने के कारण व्यापार व उद्योग पिछड़ता जा रहा है।
उन्होंने कहा कि सरकार को उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए सस्ती बिजली व जमीन उपलब्ध करवानी चाहिए। हरियाणा में बेरोजगारी बढ़ने के कारण अपराध व नशे का व्यापार प्रदेश में बढ़ता जा रहा है। हरियाणा में व्यापारी, उद्योगपति व आम जनता अपनी जान माल की सुरक्षा के लिए पूरी तरह भयभीत हैं। सरकार को अपराधियों के लिए ठोस कदम उठाना चाहिए।
विज्ञापन
--
अतिक्रमण हटाने के नाम पर तंग न करें सरकार
बजरंग गर्ग ने कहा कि सरकारी अधिकारी अतिक्रमण के नाम पर व्यापारी को नाजायज तंग कर रहे हैं। सरकारी अधिकारियों को अपने निजी स्वार्थ के लिए व्यापारियों को नाजायज तंग नहीं करना चाहिए। सरकारी अधिकारियों को व्यापारियों से मिलजुल कर शहर के विकास की तरफ ध्यान देना चाहिए।
ये रहे मौजूद
इस मौेके पर व्यापार मंडल प्रधान जिला प्रधान हीरालाल शर्मा, प्रदेश उप प्रधान आनंद बियानी, जिला उप प्रधान अंजनी कनोडिया, शहरी प्रधान कीर्ति गर्ग, सचिव अश्विनी बांसल, संरक्षक संदीप मिड्ढा, अमित साहू वाला, युवा प्रधान हेमंत गुप्ता, वरिष्ठ उप प्रधान अंकित कनोडिया व अन्य मौजूद रहे।