फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Voting continues in Kalanwali Nagar Palika elections in Sirsa Tough competition between BJP and Congress

Sirsa: कालांवाली नगर पालिका चुनाव में मतदान जारी, दोपहर 12 बजे तक 22% वोटिंग; BJP-कांग्रेस में कड़ा मुकाबला

Sun, 29 Jun 2025 12:27 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sun, 29 Jun 2025 12:27 PM IST
सार

सिरसा में कालांवाली नगर पालिका के लिए 17 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जहां 16,000 से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे। कुल 14 वार्डों और प्रधान पद के लिए मतदान हो रहा है, जबकि दो वार्डों के पार्षद पहले ही निर्विरोध चुने जा चुके हैं।

विज्ञापन
Voting continues in Kalanwali Nagar Palika elections in Sirsa Tough competition between BJP and Congress
मतदान के लिए पहुंचे लोग - फोटो : संवाद

विस्तार

कालांवाली में नगर पालिका के प्रधान और पार्षदों के चयन के लिए रविवार को मतदान शुरू हो गया है। सुबह से ही मतदाताओं में उत्साह देखा जा रहा है, और बुजुर्गों से लेकर युवा तक मतदान केंद्रों पर अपनी भागीदारी दर्ज कराने पहुंच रहे हैं। दोपहर 12:00 बजे तक 22% मतदान दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, कालांवाली नगर पालिका के लिए 17 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जहां 16,000 से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे। कुल 14 वार्डों और प्रधान पद के लिए मतदान हो रहा है, जबकि दो वार्डों के पार्षद पहले ही निर्विरोध चुने जा चुके हैं। इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) और कांग्रेस के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन


मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं, और प्रशासन ने शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए पर्याप्त व्यवस्था की है। मतदाताओं का कहना है कि वे अपने क्षेत्र के विकास और बेहतर नेतृत्व के लिए वोट डाल रहे हैं। मौसम विभाग ने आज बारिश की संभावना जताई है, जिसके चलते प्रशासन ने मतदाताओं से जल्द से जल्द मतदान करने की अपील की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed