फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Villagers upset due to fire in waste management plant, memorandum submitted to Deputy Commissioner

Sirsa News: कचरा प्रबंधन प्लांट में लगी आग से ग्रामीण परेशान, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 18 May 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
Villagers upset due to fire in waste management plant, memorandum submitted to Deputy Commissioner
उपायुक्त पार्थ गुप्ता को ज्ञापन सौंपते किसान व अन्य।
सिरसा। कचरा प्रबंधन प्लांट बकरियां वाली में लंबे समय से कूड़े में आग लगी हुई है, जिसके चलते नजदीक लगते कई गांवों में लोग धुएं व बदबू की वजह से बीमार हो रहे हैं। समस्या को लेकर बुधवार को कई गांवों के ग्रामीणों ने एकत्रित होकर जिला उपायुक्त पार्थ गुप्ता को एक ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

बीकेई प्रदेशाध्यक्ष लखविंदर सिंह ने बताया कि गांव बकरियांवाली से करीब 800 मीटर दूर वर्ष 2006 में कचरा प्रबंधन प्लांट स्थापित किया था। प्लांट में क्षमता से अधिक कूड़ा कचरा भर चुका है। स्थिति का अनुमान इसी बात से लगाया जा सकता है कि प्लांट में लगे कूड़े के ढेर की ऊंचाई करीब 80 फुट से भी ऊंची है। प्रतिदिन 100-150 टन कूड़ा शहर से कचरा प्लांट में आता है और इसकी तुलना में बहुत कम मात्रा में कूड़े का निस्तारण हो पाता है। उन्होंने चेतावनी दी कि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आगामी दिनों में धरना प्रदर्शन करेंगे व कचरा प्रबंधन प्लांट को ताला लगा देंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed