{"_id":"6396168176838279a0253fe5","slug":"villagers-protest-in-front-of-rodi-police-station-against-police-action-sirsa-news-hsr649460951","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: पुलिस कार्रवाई के खिलाफ ग्रामीणों ने रोड़ी थाने के समक्ष दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: पुलिस कार्रवाई के खिलाफ ग्रामीणों ने रोड़ी थाने के समक्ष दिया धरना
विज्ञापन
रोड़ी थाने के बाहर धरना लगाकर बैठे लोग। संवाद
- फोटो : Sirsa
संवाद न्यूज एजेंसी
रोड़ी (सिरसा)। पुलिस की कार्रवाई से आक्रोशित ग्रामीणों ने रविवार को रोड़ी थाना के समक्ष धरना देकर रोष जताया। इस दौरान सभी दुकानदारों व आढ़ती वर्ग ने दुकानें बंद रखीं और धरने में शामिल हुए। ग्रामीणों ने रोड़ी थाना प्रभारी के तबादले, रोड जाम करने पर दर्ज किए गए मुकदमे व नशा तस्करों पर नकेल कसने की मांग उठाई। करीब एक घंटे के बाद डीएसपी के आश्वासन पर ग्रामीण माने।
रोड़ी क्षेत्र में हो रही चोरी व लूटपाट की घटनाओं के विरोध में शनिवार को ग्रामीणों ने रोड जाम कर रोष जताया है। इस पर रोड़ी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नवनिर्वाचित सरपंच सहित 17 लोगों के खिलाफ नाम सहित व 30-35 अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया था। लोगों को पुलिस की इस कार्रवाई का पता चला तो रविवार को बड़ी संख्या में लोगों ने पुलिस के खिलाफ रोष व्यक्त करते हुए रोड़ी थाने के मुख्य गेट के समक्ष धरना लगा दिया। धरने की सूचना मिलने पर रोड़ी के अलावा ओढां, बड़ागुढ़ा व कालांवाली थानों की पुलिस, अतिरिक्त पुलिस बल, सीआईए स्टाफ व डीएसपी यादराम मौके पर मौजूद रहे। डीएसपी ने लोगों से बातचीत की तो सरपंच दर्शन सिंह, पूर्व सरपंच महंत बलदेव दास व अन्य लोगों ने कहा कि रोड़ी में नशे के कारण चोरी व लूटपाट की घटनाएं बढ़ रही हैं। जब लोगों ने आवाज उठाई तो पुलिस ने उल्टा उन्हीं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
उन्होंने कहा कि रोड़ी में सरेआम नशा बिक रहा है। लूट व चोरी की वारदातों को नशेड़ी युवक अंजाम देते हैं। इन नशेड़ियों को गांव से ही नशे की आपूर्ति मिलती है, लेकिन पुलिस उन पर लगाम कसने में नाकामयाब साबित हो रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस लोगों को फिर से मुकदमा दर्ज करने की धमकी भी दे रही है। डीएसपी ने कहा कि पुलिस जब तस्करों, चोरों व असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई करती है तो आप लोग ही उनके समर्थन में आ जाते हो। अगर वे पुलिस का सहयोग करें तो चोरी व लूटपाट की घटनाओं पर काफी हद तक अंकुश लग सकता है। इस बात पर लोगों ने कहा कि वे पुलिस का पूरा सहयोग करेंगे। इसके बाद डीएसपी ने सरपंच व अन्य मौजिज लोगों को बातचीत के लिए अंदर बुलाया। धरना प्रदर्शन करीब एक घंटे तक जारी रहा।
विज्ञापन
मुकदमे रद्द कर बढ़ाई जाएगी रात्रि गश्त
लोगों ने डीएसपी को लिखित में शिकायत देते हुए मांग रखी कि रोड जाम का मुकदमा रद्द किया जाए, रात्रि गश्त बढ़ाई जाए, नशा बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाए व रोड़ी थाना प्रभारी का तबादला किया जाए। डीएसपी ने कहा कि एसएचओ का तबादला करना उनके हाथ में नहीं है। इस बारे वे एसपी से बात करेंगे। पुलिस ने जो रोड जाम का मुकदमा दर्ज किया है, उसे रद्द कर रात्रि गश्त बढ़ाई जाएगी और नशा तस्करों पर नकेल कसी जाएगी। डीएसपी ने कहा कि नशा तस्करी, सट्टेबाजी, चोरी, जुआ या अन्य असामाजिक गतिविधियों के बारे कालांवाली सीआईए इंचार्ज शेलेंद्र कुमार को सूचना दें। डीएसपी ने सीआईए इंचार्ज शेलेंद्र कुमार से कहा कि वे रोड़ी में रहकर लोगों की समस्या का समाधान करें। इस आश्वासन के बाद सभी लोग धरना समाप्त कर लौट गए।
जाम लगाने के बाद भी रात को 72 हजार की हुई चोरी
शनिवार रात्रि रोड़ी निवासी प्रदीप कुमार के घर से चोर 72 हजार रुपये चोरी कर फरार हो गए। सूचना के बाद थाना प्रभारी अनिल कुमार ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। प्रदीप कुमार के मुताबिक उसने शनिवार को अलमारी में 72 हजार रुपये रखी थे। जब वह रविवार सुबह उठा तो पाया कि नकदी गायब थी। रोड़ी में पिछले आठ दिनों के अंतराल में चोरी व लूटपाट की 3 घटनाएं हो चुकी हैं।
प्रदर्शनकारी ग्रामीणों ने दर्ज मामले को रद्द करने, चोरी की घटनाओं व नशे की रोकथाम करने की मांग उठाई थी। इसके अलावा थाना प्रभारी के तबादले को लेकर भी मांग रखी है। इसके संबंध में एसपी से बातचीत की जाएगी। गांव में चोरी व नशे की रोकथाम के लिए सख्ती की गई है। इसके लिए सीआईए कालांवाली की ड्यूटी लगाई गई है। आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने धरना समाप्त कर दिया है। - यादराम, डीएसपी, कालांवाली।