फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Villagers of Kewal village open front against drugs: no one will get bail for drug peddlers, 20-member committee formed

गांव केवल के ग्रामीणों ने नशे के खिलाफ खोला मोर्चा : नशा बेचने वाले की नहीं करवाएगा कोई जमानत, 20 सदस्यीय कमेटी का गठन

Mon, 28 Aug 2023 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Mon, 28 Aug 2023 11:42 PM IST
विज्ञापन
Villagers of Kewal village open front against drugs: no one will get bail for drug peddlers, 20-member committee formed
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ओढां। गांव केवल के ग्रामीणों ने नशे के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। ग्रामीणों ने सोमवार को बैठक की। बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास किया गया कि नशा बेचने वाले की कोई गांव का व्यक्ति जमानत नहीं करवाएगा।
बैठक में पहुंचेे सिंघपुरा पुलिस चौकी प्रभारी संदीप कुमार ने ग्रामीणों से नशे के खिलाफ सहयोग मांगा। उन्होंने कहा कि नशे पर पूर्णत: अंकुश तभी लगेगा जब सभी लोग मिलकर पुलिस प्रशासन का सहयोग करेंगे। अगर कोई व्यक्ति नशा बेचता है तो इसकी सूचना पुलिस को दें। चौकी इंचार्ज ने गांव के तीन मेडिकल स्टोर संचालकों को भी बुलाकर हिदायत दी कि वे ऐसा कोई कार्य न करें जो कानून के खिलाफ हो।
विज्ञापन

सभी ग्रामीणों ने प्रस्ताव पारित कर स्पष्ट कहा कि अगर गांव का कोई व्यक्ति नशे के मामले में जेल जाता है तो गांव में उसकी कोई भी जमानत नहीं करवाएगा। अगर गांव का कोई व्यक्ति उसकी जमानत करवाता है तो पूरा गांव उसका बायकाट करेगा। ग्राम सरपंच गुरप्रीत सिंह, ग्रामीण नाजर सिंह, मेजर सिंह, बूटा सिंह, मंदर सिंह, बलवंत सिंह, गुरचरण सिंह व राजा सिंह ने बताया कि नशा रोकने के लिए ग्राम पंचायत ने गांव में 20 सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है। कमेटी जो भी फैसला लेगी वो मान्य होगा। ग्रामीणों ने पंचायत की लेटर हेड पर प्रस्ताव पारित कर उस पर सहमति से हस्ताक्षर किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों ने नशे के खिलाफ एकजुटता दिखाते हुए बैठक आयोजित की। गांव में कोई भी मेडिकल संचालक या अन्य व्यक्ति नशे के पदार्थ की तस्करी में संलिप्त पाया गया तो उसके खिलाफ कड़ा रुख अपनाया जाएगा। गांव में 20 सदस्यीय कमेटी गठित की गई है। गांव का कोई व्यक्ति नशा छोड़ना चाहता है तो पंचायत अपने स्तर पर उसका पूरा सहयोग करेगी। - गुरप्रीत सिंह, सरपंच।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed