फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Village Badagudha, Lakdawali, hailstorm for 10 minutes in flowers, 10 lakh quintals of wheat soaked due to rain

Sirsa News: गांव बडागुढ़ा, लकड़ावाली, फूलों में 10 मिनट तक हुई ओलावृष्टि, बारिश से 10 लाख क्विंटल गेहूं भीगा

Wed, 03 May 2023 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Wed, 03 May 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
Village Badagudha, Lakdawali, hailstorm for 10 minutes in flowers, 10 lakh quintals of wheat soaked due to rain
कालांवाली की अनाज मंडी में खुले में रखीं अनाज से भरी बोरियां बारिश में भीगतीं।   संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। जिले में बुधवार को दोपहर बाद को मौसम ने अचानक करवट ली। गांव बडागुढ़ा, लकड़ावाली, गांव फूलों में ओलावृष्टि हुई और डबवाली, कालांवाली और ओढां क्षेत्र में चार एमएम बारिश हुई। ओलावृष्टि के कारण सब्जी व नरमे की बिजाई प्रभावित हुई है। वहीं ओढां, डबवाली और कालांवाली की मंडियों में खुले में पड़ा 10 लाख क्विंटल गेहूं भीगा गया।

पिछले कुछ दिनों से मौसम परिवर्तनशील है। मौसम विभाग ने तेज बारिश के आसार जताए थे। बुधवार को सुबह धूप रही, जबकि दोपहर दो बजे के बाद मौसम में बदलाव हो गया। सिरसा में तेज आंधी के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं बडागुढ़ा, लकड़ावाली, गांव फूलों में करीब 10 मिनट तक ओलावृष्टि हुई। डबवाली, कालांवाली और ओढां में चार एमएम बारिश से मंडियों व खरीद केंद्रों पर पड़ा करीब 10 लाख क्विंटल गेहूं भी भीग गया है। मौसम विशेषज्ञ के अनुसार आने वाले एक सप्ताह तक बारिश के आसार हैं। मौसम में आए बदलाव के कारण गर्मी में भी सर्दी का सा एहसास हो रहा है। बुधवार को जिले का अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री व न्यूनतम तापमान 21 डिग्री दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed