{"_id":"6acbdd4037a9c41754059f2b","slug":"awareness-campaign-launched-for-the-cleanliness-and-beautification-of-public-places-sirsa-news-c-128-1-svns1027-166594-2026-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: सार्वजनिक स्थलों की सफाई और सुंदरीकरण के लिए चलाया जागरूकता अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: सार्वजनिक स्थलों की सफाई और सुंदरीकरण के लिए चलाया जागरूकता अभियान
Mon, 12 Oct 2026 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Mon, 12 Oct 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
सिरसा। सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले की नगर परिषदों व नगर पालिकाओं में सार्वजनिक स्थलों की सफाई और सुंदरीकरण को लेकर विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के अंतर्गत सार्वजनिक स्थानों को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बनाए रखने के लिए सफाई गतिविधियों के साथ-साथ आम जनमानस को भी जागरूक किया गया।
नगर परिषद सिरसा, नगर परिषद मंडी डबवाली तथा नगर पालिका रानियां, कालांवाली और ऐलनाबाद में आयोजित गतिविधियों में पार्षदों व वार्ड कमेटी सदस्यों ने भाग लिया। इस दौरान लोगों को अपने आसपास के सार्वजनिक स्थलों की साफ-सफाई बनाए रखने, कचरा इधर-उधर न फेंकने तथा स्वच्छता को अपनी दैनिक आदतों में शामिल करने के लिए प्रेरित किया गया।
नगर परिषद चेयरमैन शांति स्वरूप ने बताया कि अभियान का उद्देश्य सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के साथ-साथ नागरिकों में सामूहिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करना है। लोगों को बताया गया कि स्वच्छ वातावरण बनाए रखने में प्रत्येक नागरिक की भागीदारी आवश्यक है।
विज्ञापन
सार्वजनिक स्थानों की नियमित सफाई, कचरे का उचित निपटान और आसपास के क्षेत्र को साफ-सुथरा रखना सभी की साझा जिम्मेदारी है। सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से आमजन को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए सार्वजनिक स्थलों के सुंदरीकरण और स्वच्छ वातावरण के निर्माण में सक्रिय सहयोग देने का संदेश दिया गया।