फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   The dialogue between Ravana and Nandi's attendants, along with the storytelling, left the audience deeply moved.

Sirsa News: रावण-नंदीगण संवाद और श्रवण कथा ने किया भावविभोर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
The dialogue between Ravana and Nandi's attendants, along with the storytelling, left the audience deeply moved.
डबवाली। रामलीला में कैलाश पर्वत झांकी का मंचन करते हुए कलाकार। संवाद
डबवाली। जय श्री राम नगर नाट्यशाला की ओर से आयोजित रामलीला महोत्सव के दूसरे दिन रावण-नंदीगण संवाद और श्रवण श्रवण कथा के के प्रभावशाली मंचन ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। कलाकारों ने दमदार संवाद अदायगी और सजीव अभिनय से पौराणिक प्रसंगों को जीवंत कर दिया। रावण की भूमिका निभाने वाले हैप्पी धमीजा ने अपनी दमदार आवाज और शानदार अभिनय से खूब तालियां बटोरीं।
विज्ञापन

रावण-नंदीगण संवाद में भगवान शिव की भूमिका मयंक तिवारी और नंदीगण की भूमिका राहुल ग्रोवर ने निभाई, जबकि मारीच के किरदार में जोनी नजर आए। श्रवण कथा के मंचन में वजीर सेठी ने श्रवण, विक्की जैन और जोनी ने उनके माता-पिता तथा रवि मोहन ने राजा दशरथ की भूमिका अदा की। दर्शकों ने तालियां बजाकर कलाकारों का उत्साह बढ़ाया।
विज्ञापन

मंचन से पहले भगवान शिव शंकर की भव्य झांकी निकाली गई। डॉ. मनमीत गुलाटी और जिम संचालक विशाल मोंगा ने पंडित मुरारी लाल की देखरेख में विधिवत पूजन किया। डॉ. मनमीत गुलाटी ने रामलीला मंच की भव्यता और आयोजन के प्रबंधों की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

नाट्यशाला के मीडिया प्रभारी रवि मोंगा और सचिव सुनील सेठी ने बताया कि दूसरे दिन बच्चों, महिलाओं और अन्य दर्शकों ने उत्साह के साथ रामलीला का आनंद लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed