फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Maharaja Agrasen's procession taken out with 30 tableaux.

Sirsa News: 30 झांकियों के साथ निकली महाराजा अग्रसेन की शोभायात्रा

Mon, 12 Oct 2026 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Mon, 12 Oct 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
Maharaja Agrasen's procession taken out with 30 tableaux.
सिरसा। महाराजा अग्रसेन जयंती पर अग्रवाल सभा की ओर से शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इसमें 30 से अधिक झांकियां शामिल हुईं। अग्रवंश के 18 गोत्रों पर आधारित रथ आकर्षण का केंद्र रहे। बड़ी संख्या में महिलाओं ने धर्म ध्वज लेकर शोभायात्रा में भाग लिया।
विज्ञापन

भाजपा नेता गोबिंद कांडा ने महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर शोभायात्रा को हरी झंडी दिखाई। यात्रा महाराजा अग्रसेन स्कूल से शुरू होकर काठमंडी रोड, भादरा बाजार, सदर बाजार और आर्य समाज रोड से गुजरते हुए अग्रवाल सेवा सदन में संपन्न हुई।
विज्ञापन

कांडा ने कहा कि महाराजा अग्रसेन का एक रुपया और एक ईंट का सिद्धांत सामाजिक समानता और सहयोग की प्रेरणा देता है। इसी भावना से अग्रवाल समाज शिक्षा, स्वास्थ्य और जरूरतमंदों की सहायता के कार्य कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अग्रवाल सभा के महासचिव अश्वनी बंसल ने बताया कि महाराजा अग्रसेन स्कूल में डांडिया-गरबा नृत्य एवं सांस्कृतिक समारोह आयोजित होगा। शोभायात्रा में सभा के प्रधान संजय गोयल साहुवाला, अनिल गनेरीवाला और अजय जैन सहित अन्य लोग शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed