फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Video of BJP District President goes viral, she said - If I show the eyes of my workers, I will take them out

Sirsa News: भाजपा की जिलाध्यक्ष का वीडियो वायरल, बोलीं- मेरे कार्यकर्ताओं को आंखें दिखाई तो निकाल लूंगी

Thu, 23 May 2024 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Thu, 23 May 2024 12:16 AM IST
विज्ञापन
Video of BJP District President goes viral, she said - If I show the eyes of my workers, I will take them out
सिरसा। लोकसभा चुनाव प्रचार थमने को है। ऐसे में नेताओं में जोश और जज्बा देखने को मिल रहा है। इस जोश में कई नेता अपने भाषणों में भी गर्मी दिखाते हुए नजर आए। कुछ ऐसा ही वाक्य ऐलनाबाद के गांव दडबा कलां में हुई भाजपा की जनसभा में देखने को मिला। जब भाजपा की जिलाध्यक्ष निताशा सिहाग भड़क गई। उन्होंने मंच पर दूसरी पार्टी के नेताओं पर निशान साधते हुए कहा कि यदि कोई मेरे कार्यकर्ता को आंखें दिखाएगा तो उनकी दोनों आंखें निकाल लूगी। जिसके बाद भले ही लोगों ने तालियां बजाई हो। लेकिन सोशल मीडिया पर यह वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हुआ। इस दौरान मंच पर भाजपा नेता कप्तान मीनू बैनीवाल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


बता दें कि जहां वीडियो के चलते जिलाध्यक्ष निताशा सिहाग चर्चा में हैं। सूत्रों की माने पार्टी में कुछ मुद्दों को लेकर चल रही खिंचतान में भी जिलाध्यक्ष का नाम सामने आया है। जिसको लेकर पार्टी के छोटे से लेकर बड़े कार्यकर्ता की जुबा पर जिक्र है।
विज्ञापन

--
चुनावों से पहले ही बनी थीं जिलाध्यक्ष
निताशा सिहाग को लोकसभा चुनावों से पहले ही भाजपा ने जिलाध्यक्ष बनाया था। महिलाओं की पार्टी में सक्रियता को देखते हुए भाजपा ने निताशा सिहाग पर विश्वास जताते हुए जिलाध्यक्ष बनाया था। हालांकि भाजपा नेता गोबिंद कांडा भी जिलाध्यक्ष बनना चाहते थे। लेकिन उन्हें न बनने देने वाले खेमे ने निताशा सिहाग को जिलाध्यक्ष बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन




कार्यकर्ताओं की शिकायत आई थी कि विपक्षी दल के नेता कार्यकर्ताओं को धमका रहे हैं कि 25 मई बाद आपको देख लेंगे। कार्यकर्ताओं के साथ ऐसा कुछ किया तो तो ईंट का जवाब पत्थर से देंगे। जिलाध्यक्ष होने के नाते यह मेरा फर्ज बनता है। हर परिस्थिति में उनके साथ रहूं। चुनाव के मौके पर कोई धमकाने की स्थिति पैदा करें तो मेरा यह बयान स्वभाविक है। ----निताशा सिहाग, भाजपा जिलाध्यक्ष, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed