फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Vajpayee was a symbol of sensitivity and nationalism: Yatindra Singh

वाजपेयी संवेदनशीलता और राष्ट्रवाद के प्रतीक : यतींद्र सिंह

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Dec 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
Vajpayee was a symbol of sensitivity and nationalism: Yatindra Singh
सिरसा।शहर के भाजपा के जिला कार्यालय सरसाई कमल में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद भाजपा नेता व अन्य।
सिरसा। भाजपा की ओर से जिलाध्यक्ष एडवोकेट यतींद्र सिंह की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सरसाई कमल में अटल स्मृति वर्ष के अंतर्गत विधानसभा स्तरीय, अटल स्मृति सम्मेलन का आयोजन किया गया। यह सम्मेलन पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के व्यक्तित्व, कृतित्व एवं राष्ट्र निर्माण में उनके अतुलनीय योगदान को भावपूर्ण स्मरण करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया।
विज्ञापन

एक नन्ही बालिका की ओर से प्रस्तुत वंदे मातरम् के साथ हुआ। राष्ट्रीय परिषद सदस्य जगदीश चौपड़ा ने अटलजी के व्यक्तित्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए उन्हें युगद्रष्टा नेता बताया। वक्ता सुमन सैनी ने राष्ट्र निर्माण में अटल मॉडल की प्रासंगिकता को रेखांकित करते हुए कहा कि उनके विचार आज भी देश को दिशा देने में सक्षम हैं।
विज्ञापन

इस अवसर पर डाॅ. गंगासागर केहरवाला ने अटल की ओर से स्थापित सुशासन की परंपरा तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प पर अपने विचार साझा किए। वहीं प्रदीप रातुसरिया ने बूथ स्तर पर वर्षभर चलने वाले संगठनात्मक कार्यक्रमों, संगठन को मजबूत करने और बूथ सशक्तीकरण के महत्व पर संबोधन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के एसआईआर विषयक संबोधन का वीडियो भी चलाया गया। कार्यक्रम में मंच संचालन का दायित्व अजय शेरपुरा की ओर से कुशलता ढंग से निभाया गया। इस अवसर पर सिरसा विधानसभा के चारों मंडल अध्यक्ष सुमन शर्मा, डाॅ. जगदीश, राजेश जालंधरा, रोहतास पलथानिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed