फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Useful information about breastfeeding given to new mothers and pregnant women

Sirsa News: प्रसूताओं व गर्भवती महिलाओं को दी स्तनपान के बारे में उपयोगी जानकारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 06 Aug 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
Useful information about breastfeeding given to new mothers and pregnant women
जनता मैटरनिटी एंव जनरल अस्पताल में महिलाओं को स्तनपात की जानकारी देते हुए चिकित्सक। 
मैटरनिटी एवं जनरल अस्पताल सिरसा के संयुक्त तत्वावधान में विश्व स्तनपान सप्ताह आयोजन पर एक कार्यशाला का आयोजन अस्पताल परिसर में किया गया। अस्पताल प्रशासक राजकुमार कामरा ने बताया कि इस महत्वपूर्ण व विशेष अवसर पर डाॅ. मोनिका गुप्ता व अंजना नरूला ने उपस्थित प्रसूताओं व गर्भवती महिलाओं को स्तनपान के बारे में जागरूक करते हुए उपयोगी जानकारी दी।
विज्ञापन


डाॅ. मोनिका गुप्ता ने बताया कि मातृत्व किसी भी महिला के जीवन की सुंदर अनुभूति होती है, जिससे वह कभी नहीं भूलती। मां का पहला पीला गाढ़ा दूध, जिसे हम कोलोस्ट्रम कहते हैं। वह अमृत समान होता है। यह दूध बच्चे को अनेक बीमारियों से बचाता है व इससे बच्चे का संपूर्ण विकास होता है। स्तनपान से महिलाओं को बढ़ती आयु में स्तन व अंडादानी के कैंसर से बचाता है। इसलिए हर महिला को डिलीवरी के एक घंटे बाद स्तनपान शुरू करवाना चाहिए।
विज्ञापन


डाॅ. अंजना नरूला ने बताया कि मां का दूध सही तापमान का होता है व हर समय बच्चे के लिए उपलब्ध होता है। मां के दूध में हर पोषक तत्व पर्याप्त मात्रा में होते हैं, इसको पचाना भी आसान होता है। इस संबंध में महिला को प्रसूति एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ से संपर्क करना चाहिए, ताकि उसे यथासंभव जानकारी उपलब्ध हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर नवजात एवं शिशु रोग विशेषज्ञ डाॅ. राधेश्याम शर्मा ने बताया कि मां का दूध बच्चे के लिए पहला टीकाकरण होता है, जो उसको न केवल जीवन प्रदान करता है, बल्कि उम्रभर अस्थमा, एलर्जी, मधुमेह जैसी खतरनाक बीमारियों से भी बचाता है। इस कार्यशाला में क्लब की प्रधान सुषमा कालड़ा, पूर्व प्रधान नूतन मेहता, उपप्रधान निशा धींगड़ा, रेखा गोयल, संतोष गुप्ता, चंचल बजाज, पूनम ने विशेष रूप से सम्मिलित होकर अपना सक्रिय योगदान दिया। कार्यक्रम के अंत में प्रसूताओं को इन्नरव्हील क्लब की ओर से फलाहार वितरित किया गया। जनता अस्पताल के प्रधान बृजलाल जिंदल एवं सचिव प्रमोद गांधी ने इस कार्यशाला के सफल आयोजन के लिए इन्नरव्हील क्लब सिरसा का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर गीता मोरियल, विंशी, एनी, दीपिका, अनीता, नीलम, प्रवीन, राजबाला, विद्या, निशा, अंशु सहित अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed