फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Urban Local Bodies Department released the list of blacklisted cartographers

Sirsa News: शहरी स्थानीय निकाय विभाग ने जारी की ब्लैक लिस्ट नक्शानवीसों की सूची

Sat, 31 Aug 2024 04:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sat, 31 Aug 2024 04:00 AM IST
विज्ञापन
Urban Local Bodies Department released the list of blacklisted cartographers
सिरसा। शहर में भवन निर्माण से पूर्व नक्शा पास करवाना जरूरी होता है। शहरी स्थानीय निकाय विभाग और हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण दोनों अपने क्षेत्र में नक्शे पास करते हैं। शहरी स्थानीय निकाय विभाग ने गलत नक्शे साइट पर लगाने की शिकायत मिलने और लाइसेंस रिन्यू नहीं करवाने वाले प्रदेश के 18 नक्शानवीसों को ब्लैक लिस्ट कर दिया है।
विज्ञापन

नक्शानवीसों को ब्लैक लिस्ट करने के बाद से ही सिरसा के नक्शानवीसों में हड़कंप मंच हुआ है। वहीं, नगर परिषद प्रशासन ने भी नक्शानवीसों के लाइसेंस जांचने शुरू कर दिए है। अधिकारियों के अनुसार कई बार लोग नक्शा पास करवाने के लिए कुछ ऐसे नक्शा नवीसों के पास भी पहुंच जाते है, जिनके पास खुद का लाइसेंस नहीं होता है। वह दूसरों के लाइसेंस पर काम कर रहे होते हैं। वहीं, जिन नक्शानवीसों के लाइसेंस एक्सपायर हो चुके थे और वह भी काम करते थे। ऐसे लोगों पर भी अब निगरानी रखी जाएगी। जनता के साथ धोखा नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन


ऐसे चलता है नक्शे का खेल
नक्शा पास करवाने के लिए नक्शानवीस होना जरूरी है। लेकिन कई बार ड्राफ्टमैन दूसरे नक्शानवीसों के साथ आपसी सांठगांठ कर काम करते रहते है। ये लोग दिल्ली , गुरुग्राम, चंडीगढ़ आदि एरिया के होते हैं। ऐसे में दूसरे के लाइसेंस पर काम करने वाले को पता ही नहीं होता है, संबंधित व्यक्ति का लाइसेंस रिन्यू ही नहीं हुआ है। उसकी आईडी पर नक्शे लगा दिए जाते हैं। जो बाद में मुख्यालय से रद्द हो जाते हैं। ऐसे में वह नक्शा लगवाने वाले का दोष दिखाकर ही उन्हें बरगलाते हैं। बाद में दूसरे नक्शा नवीस से फाइल लगवाते है।
विज्ञापन
विज्ञापन



इन नक्शानवीसों को किया ब्लैक लिस्ट
क्रस संख्या नाम लाइसेंस नंबर

1 पंकज कुमार , CA/2015/66544
2 अमित भारद्वाज , CA/2016/78684
3 गनेंद्र कुमार, CA/2016/77352
4 अरुण कुमार , CA/2019/111701
5 गौरव कुमार, CA/2012/55623
6 नीरज दीक्षित , CA/2018/34752
7 अनुज कुमार, CA/2018/101239
8 कृष्णा, CA/2016/78684
9 मनवीर बडाना, CA/2017/86634
10 प्रभात कुमार ,CA/1988/11618
11 पूनित कोचर ,CA/2018/97125
12 ऋतिका आनंद , CA/2014/65580
13 सौरभ कथूरिया, CA/2015/68581
14 हिमानी गुप्ता , CA/2015/72084
15 विक्रांत पुधिर , CA/2016/77612
16 रवि कुमार, CA/2015/111706
17 रोहित चुघ, CA/2015/72084
18 उज्जवल सैनी, CA/2019/11826





नगर परिषद में 10 के आसपास नक्शानवीस हैं। ब्लैक लिस्ट नक्शानवीसों की सूची प्राप्त हुई है। सभी नक्शा नवीसों से उनके लाइसेंसों की प्रतिलिपि जमा करवाने के आदेश दिए है ताकि कोई व्यक्ति गलत नक्शा न लगा सके। -प्रवीण शर्मा, जेई, नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed