फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Umeed Club becomes nursery of rural sports talent

Sirsa News: उम्मीद क्लब बना ग्रामीण खेल प्रतिभाओं की नर्सरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 16 Nov 2025 11:22 PM IST
विज्ञापन
Umeed Club becomes nursery of rural sports talent
सिरसा।गांव बणी के खेल मैदान में अभ्यास के दौरान मौजूद ​खिलाड़ी। कोच
सिरसा के गांव बणी ने खेल के मैदान पर ऐसा बदलाव रचा है, जिसकी मिसाल कम ही देखने को मिलती है। कभी नशे और बेरोजगारी की चर्चाओं में घिरा यह गांव आज अपने उम्मीद क्लब की बदौलत देशभर में पहचान बना रहा है। यहां प्रतिदिन सैकड़ों बच्चे और युवा कोचों की लगन और ग्रामीणों के सहयोग से पूरी तरह निशुल्क प्रशिक्षण लेकर राज्य और राष्ट्रीय स्तर तक अपनी चमक बिखेर रहे हैं।
विज्ञापन


खेल मैदान सुबह-शाम प्रतिभाओं से गुलजार रहता है, जहां एथलेटिक्स से लेकर कबड्डी, कुश्ती, हॉकी, वॉलीबाल और फुटबाल तक अनेक खेलों में अनुशासन और मेहनत का अनोखा संगम देखने को मिलता है। गांव बणी का खेल मैदान हर सुबह और शाम खिलाड़ियों से गुलजार रहता है। स्कूल जाने से पहले और बाद में बच्चे यहां पहुंचकर कड़ी मेहनत करते हैं। सबसे खास बात यह है कि प्रशिक्षण पूरी तरह निशुल्क दिया जाता है। खिलाड़ियों से कोई शुल्क न लेकर कोच अपने खर्चे पर उन्हें खेल के गुर सिखाते हैं।
विज्ञापन




----------------



एसोसिएशन के जिला प्रधान ने शुरू की मुहिम







युवा क्लब एसोसिएशन जिला प्रधान सुखजीत सिंह बताते हैं कि उन्होंने यह मुहिम इसलिए शुरू की, ताकि गांव के बच्चों को गलत राह पर जाने से रोका जा सके। उनका मानना है कि खेल ही ऐसा माध्यम है जो युवाओं को अनुशासन, मेहनत और आत्मविश्वास सिखाता है। जब बच्चों को अच्छे मार्गदर्शन के साथ सही दिशा दी जाए, तो वे जीवन में कोई भी मुकाम हासिल कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन








-----------------



वर्तमान में 400 खिलाड़ी ले रहे प्रशिक्षण



वर्तमान में इस मैदान में 400 से अधिक खिलाड़ी नियमित रूप से अभ्यास करते हैं। इनमें से कई खिलाड़ी राज्यस्तरीय प्रतियोगिताओं में पदक जीत चुके हैं, जबकि कुछ राष्ट्रीय कैंप तक चयनित हुए हैं। खिलाड़ी बताते हैं कि पहले उनके पास खेलने के लिए उचित सुविधा नहीं थी, लेकिन अब गांव के इस मैदान ने उन्हें नया हौसला दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed