{"_id":"698e16232a7bbb80cd0f3946","slug":"ultrasound-stop-due-to-radiologist-resignation-sirsa-news-c-128-1-sir1002-152948-2026-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: रेडियोलॉजिस्ट के इस्तीफे से नागरिक अस्पताल की अल्ट्रासाउंड सेवा पर संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: रेडियोलॉजिस्ट के इस्तीफे से नागरिक अस्पताल की अल्ट्रासाउंड सेवा पर संकट
Thu, 12 Feb 2026 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Thu, 12 Feb 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
16 फरवरी के बाद सेवा प्रभावित होने की आशंका, रोजाना 35 से अधिक जांचों से मिल रही थी राहत
फोटो-- 17,18
संवाद न्यूज एजेंसी
डबवाली। नागरिक अस्पताल में वर्षों पुरानी मांग पूरी होने के बाद शुरू हुई अल्ट्रासाउंड सुविधा अब फिर से बंद होने के कगार पर है। इस सेवा के शुरू होने से क्षेत्रवासियों, विशेषकर गर्भवती महिलाओं और जरूरतमंद मरीजों को बड़ी राहत मिली थी। निजी केंद्रों पर होने वाले महंगे खर्च से मुक्ति मिलने के कारण लोगों ने राहत की सांस ली थी, लेकिन अब अनिश्चितता का माहौल बन हुआ है।
अस्पताल में कार्यरत रेडियोलॉजिस्ट डॉ. अमनजीत कौर ने निजी कारणों का हवाला देते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उनका कार्यकाल 16 फरवरी को समाप्त हो रहा है। वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुदीप गोयल ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि नए रेडियोलॉजिस्ट की नियुक्ति के लिए विभाग को पत्र भेज दिया गया है। शीघ्र ही वैकल्पिक व्यवस्था किए जाने की उम्मीद है।
पांच माह पहले ही रेडियोलॉजिस्ट की हुई थी नियुक्ति
जानकारी के अनुसार डबवाली क्षेत्र में लंबे समय से अल्ट्रासाउंड सुविधा शुरू करने की मांग उठती रही थी। जनप्रतिनिधियों ने भी इस विषय को उच्च स्तर पर रखा। लगभग पांच-छह माह पूर्व रेडियोलॉजिस्ट की नियुक्ति हुई थी। इसी दौरान दिवंगत डॉ. चरणजीत कौर मान के परिजनों ने अल्ट्रासाउंड मशीन दान की, किंतु तकनीकी प्रक्रियाओं के कारण वह शुरू नहीं हो सकी। बाद में स्वास्थ्य विभाग ने यमुनानगर से मशीन मंगवाई और 7 जनवरी को जांच सेवा का विधिवत शुभारंभ हुआ।
विज्ञापन
35 से 38 मरीजों को मिल रहा था लाभ
अधिकारियों के अनुसार, सेवा शुरू होते ही प्रतिदिन 35 से 38 जांचें होने लगीं। महिलाओं, पुरुषों और बच्चों को लाभ मिला। प्रधानमंत्री मातृत्व सुरक्षा योजना के तहत हर माह 9, 10 और 23 तारीख को आयोजित शिविरों में आने वाली गर्भवती महिलाओं को विशेष सुविधा मिली। पहले उन्हें निजी केंद्रों पर भेजा जाता था, जिसका भुगतान सरकार करती थी। अब अस्पताल में ही जांच उपलब्ध होने से समय और खर्च दोनों की बचत हुई।
मरीजों में निराशा
रेडियोलॉजिस्ट के त्यागपत्र के बाद मरीजों में निराशा है। महिला चिकित्सक डॉ. शैली सिंह ने कहा कि अस्पताल में आने वाली गर्भवती महिलाओं और अन्य मरीजों को एक ही स्थान पर समुचित जांच की सुविधा मिल रही थी, जिससे इलाज की प्रक्रिया आसान हो गई थी। उन्होंने उम्मीद जताई कि विभाग जल्द ही वैकल्पिक व्यवस्था करेगा ताकि आमजन को परेशानी का सामना न करना पड़े।
कोट्स
रेडियोलॉजिस्ट के लिए जल्द वैकल्पिक व्यवस्था करेंगे। मरीजों को लंबे समय बाद यह सुविधा मिली थी। इसे बंद नहीं होने दिया जाएगा।
-डॉ. सुदीप गोयल, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी, नागरिक अस्पताल डबवाली
विज्ञापन
फोटो