फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   two young man arrested with 210 pills of drug

नशे के 210 प्रतिबंधित कैप्सूलों सहित दो युवक काबू

Tue, 01 Sep 2020 11:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
two young man arrested with 210 pills of drug
एंटी नारकोटिक्स सेल सिरसा पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान विभिन्न स्थानों से दो युवकों को नशे की 210 प्रतिबंधित कैप्सूल के साथ काबू किया है। जानकारी देते हुए प्रभारी सहायक उपनिरीक्षक महेंद्र सिंह ने बताया कि पकड़े गए युवकों की पहचान देवीलाल उर्फ देवी निवासी वार्ड नं. 27, गुरु तेग बहादुर नगर, सिरसा व गुर मंगत सिंह उर्फ मंगा निवासी भावदीन के रुप में हुई है। उन्होंने बताया कि पकड़े गए युवकों से सप्लायर के बारे में नाम पता मालूम कर तीन लोगों के खिलाफ थाना शहर सिरसा में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर सप्लायर की तलाश शुरू कर दी है। पहले मामले में चेकिंग के दौरान जेजे कॉलोनी क्षेत्र में सामने से आ रहे युवक ने पुलिस को देखकर भागने की कोशिश की तो शक के आधार पर उक्त युवक को काबू कर उसकी तलाशी लेने पर उसके कब्जे से नशे की 60 प्रतिबंधित कैप्सूल बरामद हुए। दूसरे मामले में नोहरिया बाजार सिरसा क्षेत्र में सामने से आ रहे युवक ने पुलिस देखकर भागने की कोशिश की तो शक के आधार पर उक्त युवक को काबू कर उसकी तलाशी लेने पर उसके कब्जे से नशे की 150 प्रतिबंधित कैप्सूल बरामद हुए। पकड़े गए युवकों को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल किया जाएगा और रिमांड अवधि के दौरान तस्करी के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में नाम पता मालूम कर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed