फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   two young man arrested with 17.4 gram of heroin

17 ग्राम 40 मिलीग्राम हेरोइन बरामद दो युवक काबू

Wed, 18 Mar 2020 12:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
two young man arrested with 17.4 gram of heroin
जिले में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कारवाई करते हुए जिला पुलिस ने विभिन्न स्थानों से गश्त व चेकिंग के दौरान दो लोगों को 17 ग्राम 40 मिलीग्राम हेरोईन के साथ काबू किया है। प्रथम घटना में जिला की सीआईए कालांवाली पुलिस टीम ने गांव रोड़ी क्षेत्र से एक व्यक्ति को 10 ग्राम 40 मिलीग्राम हेरोइन के साथ काबू किया है। पकड़े गए व्यक्ति की पहचान गुरबख्श सिंह उर्फ गच्चा निवासी रोड़ी के रुप में हुई है। वहीं एक अन्य घटना में जिला की रानियां थाना पुलिस ने बणी क्षेत्र से एक युवक को सात ग्राम हेरोइन सहित काबू किया है। पकड़े गए युवक की पहचान कुलदीप उर्फ किपू निवासी बणी क्षेत्र के रुप में हुई है। रानियां थाना प्रभारी ने बताया कि पकड़े गए दोनों युवकों से सप्लायर के बारे में नाम पता मालूम कर रानियां थाना में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर सप्लायर की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed