फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Two villages will get sub health center and one village will get PHC.

Sirsa News: दो गांवों को सब हेल्थ सेंटर व एक गांव को मिलेगा पीएचसी

Thu, 24 Oct 2024 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Thu, 24 Oct 2024 11:37 PM IST
विज्ञापन
Two villages will get sub health center and one village will get PHC.
सिरसा। जिले के तीन गांवों में लाखों की लागत से दो सब हेल्थ सेंटर व एक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए लोक निर्माण विभाग ने टेंडर जारी कर दिया है। 28 अक्तूबर को टेंडर खुलने के बाद यहां पर इन स्वास्थ्य केंद्रों का निर्माण आरंभ कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

इससे ग्रामीणों को गांव में ही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल पाएंगी। गांव फुलकां, नेजियाखेड़ा व तलवाड़ाखुर्द तीनों ही जिले के बड़े गांव हैं, लेकिन यहां पर लोगों के लिए स्वास्थ्य केंद्र नहीं थे। ग्रामीण लगातार उनके गांव में स्वास्थ्य केंद्र बनाने की मांग कर रहे थे। इसको देखते सरकार ने इन गांवों में स्वास्थ्य केंद्र बनाने की मंजूरी दी थी, जिसे अब अमलीजामा पहनाया जा रहा है। गांव फुलकां में 66 लाख 67 हजार 474 रुपये व नेजियाखेड़ा में 65 लाख 28 हजार 177 रुपये की लागत से सब हेल्थ सेंटरों का निर्माण होगा।
विज्ञापन

इन सेंटरों में चिकित्सकों के बैठने के लिए कमरे, फार्मासिस्ट का कमरा व लोगों के लिए ओपीडी का कमरा बनाया जाएगा। साथ ही यहां पर लोगों के बैठने के लिए खुला हॉल भी बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


तलवाड़ा खुर्द को मिलेगा पीएचसी
ऐलनाबाद हलके के सबसे बड़े गांवों में शुमार तलवाड़ा खुर्द में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण किया जाएगा। इसके निर्माण पर 3 करोड़ 75 लाख 72 हजार 740 रुपये की लागत आएगी। इसके निर्माण के बाद तलवाड़ा खुर्द व इसके आसपास के 10 गांवों के लोगों को अच्छी स्वास्थ्य सुविधाएं मिल पाएंगी।



हमारे पास प्रस्ताव आया था कि तीन गांवों में स्वास्थ्य केंद्रों की इमारत बनाई जानी है। इनमें दो गांवों में सब हेल्थ सेंटर व एक गांव में पीएचसी का निर्माण करवाया जाना है। टेंडर जारी कर दिया गया है।
- संजय सभ्रवाल, कार्यकारी अभियंता लोक निर्माण विभाग, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed