फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   two people arrested with 850 pills of drug

नशे के 850 कैप्सूल व गोलियों सहित दो युवक काबू

Wed, 02 Sep 2020 11:42 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
two people arrested with 850 pills of drug
जिला पुलिस ने दो जगहों से दो युवकों को नशे के 600 प्रतिबंधित कैप्सूल व 250 गोलियों के साथ काबू किया है। पहले मामले में जिला की ऐलनाबाद थाना पुलिस ने गश्त के दौरान ऐलनाबाद क्षेत्र से एक युवक को नशे के 600 प्रतिबंधित कैप्सूल के साथ काबू किया है। ऐलनाबाद थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर ओम प्रकाश ने बताया कि पकड़े गए युवक की पहचान योगेश निवासी वार्ड नं. 2, ऐलनाबाद के रुप में हुई है। उन्होंने बताया कि पकड़े गए युवक से सप्लायर के बारे में नाम पता मालूम कर दो लोगों के खिलाफ थाना ऐलनाबाद में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर सप्लायर की तलाश शुरू कर दी है। दूसरे मामले में जिला की ओढां थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान टी-प्वाइंट, जलालआना रोड, चोरमार क्षेत्र से एक युवक को नशे के 250 प्रतिबंधित गोलियों के साथ काबू किया है। ओढां थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह ने बताया कि पकड़े गए युवक की पहचान श्रवण कुमार निवासी चोरमार के रुप में हुई है। उन्होंने बताया कि पकड़े गए युवक से सप्लायर के बारे में नाम पता मालूम कर दो लोगों के खिलाफ ओढां थाना में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर सप्लायर की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed