फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Two people arrested with 501 grams of heroin, case registered against both

Sirsa News: 501 ग्राम हेरोइन सहित दो गिरफ्तार, दोनों के खिलाफ केस दर्ज

Mon, 29 Jan 2024 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Mon, 29 Jan 2024 11:57 PM IST
विज्ञापन
Two people arrested with 501 grams of heroin, case registered against both
पकड़े गए नशा तस्कर पुलिस पार्टी के साथ।
सिरसा। हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो यूनिट ने एनएच- 9 अंडरब्रिज गांव सिकंदरपुर से एक कार सवार दो युवकों को 501 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है। दोनों की पहचान दीपक उर्फ दीप निवासी गुरु तेग बहादुर वार्ड 27 व विजय निवासी नजदीक लॉर्ड शिवा काॅलेज जेजे काॅलोनी के रूप में हुई। पुलिस ने थाना सदर में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

डीएसपी दलीप सिंह व इंचार्ज यूनिट सिरसा राकेश कुमार ने बताया कि पुलिस टीम गश्त के दौरान गांव बाजेकां चौक पर मौजूद थी। इस दौरान टीम को सूचना मिली कि कि दो युवक हेरोइन बेचन का काम करते हैं। इस समय दोनों हेरोइन लेने के लिए गाड़ी से दिल्ली गए हुए हैं। सूचना पाकर टीम एनएच-9 अंडरब्रिज गांव सिकंदरपुर के पास पहुंची और गाड़ी को रुकवा कर उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान दोनों युवकों से 501 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने थाना सदर में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन



जंडवाला जटान से 8 ग्राम हेरोइन सहित बकरा गिरफ्तार
ओढां। सीआईए डबवाली ने गांव जंडवाला जटान से एक युवक को 8 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान गांव के ही सतपाल उर्फ बकरा के रूप में हुई है। गांव को कुछ दिन पूर्व ही पुलिस विभाग की तरफ से ड्रग फ्री घोषित किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि नशे को लेकर उक्त गांव हमेशा चर्चाओं में रहा है। हेड कांस्टेबल पालाराम ने बताया कि टीम ने आरोपी को गश्त के दौरान गांव में जलघर के निकट से गिरफ्तार किया है। पुलिस पूछताछ में आरोपी सतपाल ने उक्त नशीला पदार्थ गांव के ही हरप्रीत उर्फ काला से लेकर आना स्वीकार किया है। इस संबंध में काबू आरोपी व सप्लायर सहित दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed