{"_id":"68754e717b252e1a8e0f8d3d","slug":"two-new-diploma-courses-started-in-cdlu-sirsa-news-c-128-1-sir1002-140832-2025-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: सीडीएलयू में दो नए डिप्लोमा कोर्स शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: सीडीएलयू में दो नए डिप्लोमा कोर्स शुरू
विज्ञापन
सीडीएलयू और साइबर थ्रेट हरियाणा, पानीपत के बीच साइबर अवेयरनेस करने के लिए एमओयू साइन करते हुए प
सिरसा। चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय ने बारहवीं पास विद्यार्थियों के लिए साइबर सिक्योरिटी एंड एथिकल हैकिंग और डिप्लोमा इन डिजिटल फोरेंसिक एंड इन्वेस्टिगेशन के दो डिप्लोमा कोर्स शुरू करने का निर्णय लिया है। इन दोनों कोर्स की अवधि एक वर्ष की होगी और इसमें दाखिले के लिए विस्तृत जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर इसी सप्ताह से उपलब्ध हो जाएगी।
इस संबंध में सोमवार को विश्वविद्यालय के कुलपति कार्यालय के कमेटी रूम में सीडीएलयू और साइबर थ्रेट हरियाणा, पानीपत के मध्य छात्र हित को ध्यान में रखते हुए एक एमओयू हुआ। सीडीएलयू में आयोजित कार्यक्रम में सीडीएलयू के कुलपति प्रो. विजय कुमार की उपस्थित में विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो. अशोक शर्मा और साइबर थ्रेट हरियाणा, पानीपत के निदेशक सनी ने साझा करार पत्र पर हस्ताक्षर किए। दोनों पक्षों ने साइबर सुरक्षा और डिजिटल स्वच्छता शिक्षा को बढ़ावा देने के क्षेत्र में काम करने की एक-दूसरे की मंशा को मान्यता दी है और लोगों को साइबर खतरों से बचाव के उपायों के बारे में जागरूक करने के लिए दो नए कोर्स शुरु करने के लिए करार पत्र पर हस्ताक्षर किए।
कुलपति प्रो. विजय कुमार ने बताया कि इस करार पत्र के माध्यम से विद्यार्थियों के लिए दो नए कोर्स डिप्लोमा इन साइबर सिक्योरिटी एंड एथिकल हैकिंग और डिप्लोमा इन डिजिटल फोरेंसिक एंड इन्वेस्टिगेशन शुरू किए जाएंगे। ये दोनों कोर्स एक-एक वर्ष की अवधि के होंगे। इन कार्यक्रम के एक भाग में 40 विद्यार्थियों को प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन
ये कोर्स विश्वविद्यालय के कंप्यूटर साइंस विभाग के अंतर्गत संचालित होंगे। इस अवसर पर कंप्यूटर साइंस विभाग के प्राध्यापक प्रो. विक्रम सिंह, कुलपति कार्यालय के निजी सचिव धर्मवीर, कुलसचिव कार्यालय के निजी सहायक अशोक सैनी आदि उपस्थित रहे।