फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Two new courses will be started in Shah Satnam Ji Boys College from this session

Sirsa News: शाह सतनाम जी बॉयज कॉलेज में इस सत्र से दो नए कोर्स होंगे शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 20 May 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
Two new courses will be started in Shah Satnam Ji Boys College from this session
शाह सतनाम जी ब्वायज कॉलेज में हेल्प डेस्क के माध्यम से बच्चों को विषयों की जानकारी देते हुए। 
सिरसा। शिक्षा के साथ साथ खेलों में आगे बढ़ने के इच्छुक युवा खिलाड़ियों के लिए जिले में पहली पसंद शाह सतनाम जी बॉयज कॉलेज रहता है। खेल सुविधाओं व खेलों पर विशेष ध्यान होने के कारण जिले के युवा खिलाड़ी इस कॉलेज में प्रवेश लेना पसंद करते हैं। यही कारण है कि इस बार नए सत्र से बीएसी फिजिकल हेल्थ एंड स्पोर्ट्स एजुकेशन कोर्स को शुरू किया जा रहा है।
विज्ञापन


वहीं, बीएससी डाटा साइंस भी कॉलेज लेकर आया है, जिससे विद्यार्थी साइंस की दुनिया में आगे बढ़ने वाले नई तकनीकों के बारे में सीख सके। गौरतलब है कि डाटा साइंस कोर्स के माध्यम से विद्यार्थी मशीन लर्निंग, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, बिग डेटा एनालिसिस, प्रोग्रामिंग, सांख्यिकी और बिजनेस इंटेलिजेंस जैसे विषयों की गहन जानकारी प्राप्त करेंगे। इस कोर्स के पश्चात छात्र आईटी, रिसर्च, बैंकिंग, हेल्थकेयर, ई-कॉमर्स और सरकारी क्षेत्रों में नौकरियों के लिए तैयार होंगे।
विज्ञापन




यह है बीएससी (फिजिकल हेल्थ एंड स्पोर्टस एजुकेशन) की खासियत

कॉलेज प्रबंधन के अनुसार जो छात्र व युवा खिलाड़ी खेल, स्वास्थ्य, फिटनेस और फिजिकल एजुकेशन के क्षेत्र में रुचि रखते हैं। इस कोर्स के अंतर्गत विद्यार्थियों को स्पोर्टस साइंस, एक्सरसाइज, फिजियोलॉजी, न्यूट्रिशन, फिटनेस ट्रेनिंग, खेल प्रबंधन और योग से जुड़ी पढ़ाई करवाई जाएगी। कोर्स पूरा करने के बाद छात्र स्पोर्टस कोच, हेल्थ इंस्ट्रक्टर, फिटनेस ट्रेनर, योगाचार्य, रिहैबिलिटेशन एक्सपर्ट जैसी भूमिकाओं में काम कर सकते हैं। इन सभी कोर्सेज में आवेदन प्रक्रिया सोमवार से ऑनलाइन शुरू हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हेल्प डेस्क की गई है व्यवस्था

कॉलेज में ऑनलाइन आवेदन के लिए हेल्प डेस्क की भी व्यवस्था की गई है। इसके अलावा कॉलेज में अनुभवी और योग्य फैकल्टी, अत्याधुनिक लैबस, लाइब्रेरी, स्पोर्ट्स, मीडिया विद्यार्थियों के लिए अत्याधुनिक प्रोडक्शन सुविधाओं से लैस मीडिया स्टूडियो और डिजिटल क्लासरूम जैसी सभी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं। एडमिशन के लिए मोबाइल नंबर 9053238506 व कॉलेज की साइट पर जानकारी हासिल कर सकते हैं।

कॉलेज में इस प्रकार हैं अन्य कोर्स

शाह सतनाम जी बॉयज कॉलेज शिक्षा की विविधता को ध्यान में रखते हुए अनेक डिग्री और डिप्लोमा कोर्स संचालित करता है। इनमें बीएससी फिजिकल साइंस, बीसीए बीएजेएमसी (जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन), बीबीए, बीकॉम, बीपीएड, डीपीएड, बीए। इन पाठ्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थी अपने रुचि और कॅरिअर की दिशा के अनुसार शिक्षा प्राप्त कर सकते हैं।

एनसीसी के माध्यम से राष्ट्र सेवा का अवसर

शिक्षा के साथ-साथ राष्ट्र सेवा को भी बढ़ावा देना शाह सतनाम जी बॉयज कॉलेज की विशेष पहचान है। यह कॉलेज क्षेत्र का एकमात्र ऐसा संस्थान है, जहां विद्यार्थियों को एनसीसी एयर विंग और आर्मी विंग से जुड़ने का अवसर प्राप्त होता है। एनसीसी में भाग लेकर छात्र अनुशासन, नेतृत्व, टीम भावना जैसे महत्वपूर्ण गुणों का विकास करते हैं और भविष्य में सेना, पुलिस, अर्ध सैनिक बलों व अन्य सरकारी सेवाओं में विशेष वरीयता प्राप्त करते हैं।





--------------कॉलेज में दाखिला प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस बार विशेष रूप से दो नये कोर्स शुरू किए जा रहे हैं। बीएससी (फिजिकल हेल्थ एंड स्पोर्ट्स एजुकेशन) व बीएससी डाटा साइंस दोनों की लंबे समय से मांग थी।

- डाॅ. दिलावर सिंह, प्राचार्य, शाह सतनाम जी बॉयज कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article