फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Two most wanted arrested with pistol

दो मोस्ट वांटेड तीन अवैध पिस्तौल के साथ गिरफ्तार

Thu, 12 Nov 2020 12:33 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
Two most wanted arrested with pistol
Two most wanted arrested with pistol - फोटो : Sirsa
पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों से फायरिंग व हमले के मामले केदो अति वांछित आरोपियों को 3 पिस्तौल व 12 कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान अमनदीप सिंह उर्फ अमन उर्फ खलनायक निवासी नोहरिया गेट व राकेश उर्फ छोटू निवासी इंद्रपुरी मोहल्ला शिव चौक के रूप में हुई है ।
विज्ञापन

सीआईए प्रभारी सब इंस्पेक्टर साधू राम ने बताया कि दोनों आरोपियों ने बीती 2 सितंबर को मारुति मंदिर के नजदीक हुए गोलीकांड की वारदात को अंजाम दिया। इन दोनों ने दो सितंबर को अपने साथियों के साथ मिलकर नोहरिया गेट एरिया में विशाल उर्फ विशु वासी नोहरिया बाजार सिरसा व उसके साथियों पर गोलियां चलाई थी। विशाल उर्फ विशु की शिकायत पर दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा शहर थाना सिरसा में विभिन्न आपराधिक धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया था, लेकिन दोनों आरोपी उसी दिन से फरार चल रहे थे । सीआईए प्रभारी साधू राम ने बताया कि सीआईए सिरसा स्टाफ के सहायक उप निरीक्षक अवतार सिंह के नेतृत्व में एक पुलिस टीम चेकिंग के दौरान जे जे कॉलोनी पुलिया पर मौजूद थी। इसी दौरान सरकारी अस्पताल चौक की तरफ से एक संदिग्ध रॉयल एनफील्ड मोटरसाइकिल पर एक नौजवान लड़का आता दिखाई दिया। सामने सीआईए की टीम को देखकर वापस मुड़कर भागने लगा तो शक के आधार पर सीआईए टीम ने मोटरसाइकिल सवार युवक को कुछ ही दूरी पर काबू कर लिया। आरोपी की तलाशी लेने पर पिस्तौल जिसमें एक-एक कारतूस लोड था व पैंट की जेब से 6 कारतूस बरामद हुए। उन्होंने बताया कि सीआईए की एक अन्य टीम चेकिंग के दौरान रानियां रोड पर मौजूद थी। इसी दौरान रानियां चुंगी की तरफ से एक संदिग्ध नौजवान लड़का आता दिखाई दिया। सामने सीआईए पुलिस की टीम को देखकर वापिस मुड़कर खिसकने लगा तो सीआईए टीम ने तत्परता से कारवाई करते हुए उक्त युवक को कुछ ही दूरी पर काबू कर लिया । आरोपी की तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जा से एक अवैध पिस्तौल जिसमें एक कारतूस लोड था व पैंट की जेब से 3 कारतूस बरामद हुए। सीआईए प्रभारी ने बताया कि पकड़े गए आरोपी अमनदीप के खिलाफ थाना शहर सिरसा में मारपीट, शस्त्र अधिनियम, मादक पदार्थ अधिनियम, जानलेवा हमला व लूटपाट सहित 6 आपराधिक मामलें दर्ज है। जबकि पकड़े गए दूसरे आरोपी छोटू का आपराधिक रिकार्ड खंगाला जा रहा है। उन्होंने बताया कि पकड़े गए युवकों से पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के दौरान अन्य आपराधिक वारदातों व उनके अन्य साथियों के बारे में खुलासा होने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed