फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Two more cases of swine flu found on the second day, samples of eight suspects taken

Sirsa News: दूसरे दिन भी स्वाइन फ्लू के दो और मामले मिले, आठ संदिग्धों के सैंपल लिए

Sat, 13 Jan 2024 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sat, 13 Jan 2024 12:09 AM IST
विज्ञापन
Two more cases of swine flu found on the second day, samples of eight suspects taken
सिरसा। जिले के नागरिक अस्पताल में शुक्रवार को स्वाइन फ्लू के दो और मामले सामने आए। स्वाइन फ्लू के अब तक जिले में 6 मामले आ चुके हैं। जिनमें से पांच का उपचार नागरिक अस्पताल में चल रहा है। वहीं एक अन्य मरीज का उपचार बठिंडा में हो रहा है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की माने तो अभी तक सभी मरीजों की हालत ठीक है। कोई गंभीर मरीज नहीं आया है। मरीजों के स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। वहीं एहतियात के तौर पर स्वास्थ्य विभाग के सभी नियमों का पालन किया जा रहा है। विभाग ने 26 कोविड के संदिग्ध मरीजों के सैंपल लिए है। मौसम में आ रही गिरावट के कारण स्वाइन फ्लू के मरीजों में हो रहा इजाफा
विज्ञापन

बता दें कि जिले में प्रतिदिन स्वाइन फ्लू के मामलों में बढ़ोतरी हो रही है। नागरिक अस्पताल में बीती 6 जनवरी को दो स्वाइन फ्लू के पॉजिटिव मरीज सामने आए थे। उसके बाद से अब तक चार मरीज और स्वाइन फ्लू के मिल चुके हैं। शुक्रवार को शहर के रिहायशी इलाके से दो और स्वाइन फ्लू के पॉजिटिव केस आए हैं। शहर की बंसल कॉलोनी से 65 साल के अशोक कुमार व र्कीति नगर इलाके से 62 वर्षीय अशोक कुमार पॉजीटिव मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से सैंपलिंग को बढ़ा दिया गया है, ताकि कोई मरीज न छूटे। शुक्रवार को विभाग ने आठ स्वाइन फ्लू के संभावित सैंपल लिए।
विज्ञापन


स्वाइन फ्लू को लेकर हिदायत जारी की गई है। इस मौसम में लोगों को विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। लोग भीड़ वाले इलाके में न जाए और सफाई का विशेष ध्यान रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

डाॅ. महेंद्रसिंह भादू। सीएमओ, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed