{"_id":"5e6bd8ef8ebc3ea4d47ad291","slug":"two-killed-in-high-speed-car-collided-with-bus-sirsa-news-rtk546725626","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस से टकराई तेज रफ्तार कार, चालक सहित 2 की मौत, 2 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस से टकराई तेज रफ्तार कार, चालक सहित 2 की मौत, 2 घायल
रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त वाहन।
- फोटो : Sirsa
Link Copied
गांव ओढां में कालांवाली रोड पर एक तेज रफ्तार कार व बस के मध्य भिड़ंत हो गई। इस दुघर्टना में कार सवार 4 लोगों में से चालक सहित 2 की मौत हो गई। जबकि एक युवती व युवक घायल हो गए। घायलों को सिरसा के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। सूत्रों के मुताबिक एक युवती व जस्सा सिंह नामक युवक का आपस में मेलजोल चल रहा था। लेकिन युवती की कुछ दिनों बाद शादी रखी गई थी। जस्सा सिंह अपने साथी काला सिंह व बिंद्री सिंह की मदद से युवती को कार में बैठाकर कहीं ले जा रहा था। सूचना के बाद ओढां पुलिस ने मौके पर पहुंचकर क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाते हुए यातायात सुचारु करवाया। कालांवाली की तरफ से सिरसा की तरफ जा रही एक तेज रफ्तार कार एक स्कूल के निकट सड़क पर खड़ी निजी बस से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के अग्रिम भाग के परखच्चे उड़ गए। तेज धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर कार में फंसे लोगों को मशक्कत के बाद बाहर निकालते हुए ओढां के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया। जहां से उन्हें सिरसा रेफर कर दिया गया। इस दुर्घटना में कार चालक काला सिंह व साथ बैठा बिंद्री सिंह और पीछे बैठा जस्सा सिंह व युवती सहित 4 लोग घायल हो गए। घायलों में से काला सिंह व बिंद्री सिंह की सिरसा में उपचार के दौरान मौत हो गई। सूत्रों के मुताबिक जस्सा सिंह युवती के साथ पिछले सीट पर बैठा था, जबकि काला सिंह कार चला रहा था और बिंद्री साथ वाली सीट पर बैठा था। कार जब ओढां पहुंची तो एक निजी स्कूल के निकट ओवरटेक करने के चक्कर में सड़क किनारे खड़ी एक निजी बस से जा टकराई। तेज धमाके की आवाज सुनकर आसपास के घरों से लोगों ने मौके पर पहुंचकर कार में फंसे चारों लोगों को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। घायलों को ओढां के बाद सिरसा रेफर कर दिया गया। जहां काला सिंह व बिंद्री सिंह ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। बस चालक गुरमेल सिंह ने बताया कि बस का टायर पंक्चर होने के बाद वह सवारियों को उतारकर ओढां में किसी व्यक्ति के घर से टायर लेने के लिए जा रहा था। जिसके चलते उसने सड़क किनारे बस रोक रखी थी। इसी दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार कार बस में आ लगी। दुघर्टना में बस के परिचालक बिंदर सिंह को भी चोटें आईं हैं। सूचना के बाद ओढां पुलिस ने दुर्घटना का जायजा लिया। थाना प्रभारी सुभाष चंद्र ने बताया कि इस दुर्घटना में दो लोगों की मौत हुई है। मामले की जांच की जा रही है। बयानों उपरांत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।