फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Two dengue victims were found in the district, the figure reached 36, more outbreaks in the urban area

जिले में दो डेंगू पीड़ित मिले, 36 तक पहुंचा आंकड़ा, ज्यादा प्रकोप शहरी क्षेत्र में

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 28 Sep 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Two dengue victims were found in the district, the figure reached 36, more outbreaks in the urban area
सर्वे के दौरान सैंपल लेता स्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : Sirsa
सिरसा। जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। बुधवार को डेंगू के दो मरीज मिले हैं। जिसके बाद अब यह आंकड़ा बढ़कर 36 तक पहुंच गया है। शहर के प्रेम नगर क्षेत्र में अब सबसे अधिक मरीज डेंगू पॉजिटिव मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से अब तक 1168 लोगों को लारवा मिलने के बाद नोटिस जारी किए गए हैं। इसके साथ ही दो कंट्रोल रूम भी स्थापित किए गए हैं।
विज्ञापन

इस बार ग्रामीण क्षेत्रों के मुकाबले शहरी क्षेत्र में अधिक डेंगू के मरीज पॉजिटिव मिले रहे हैं। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने मरीजों के घर व आसपास के क्षेत्र में फॉगिंग करवाई है। हालांकि नगर परिषद की ओर से शहर में एक बार फॉगिंग प्रक्रिया पूरी करवा दी गई है। अब शिकायत आने वाले क्षेत्रों में ही फॉगिंग करवाने की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन

500 संदिग्धों के लिए सैंपल, 36 मिले है पीड़ित
स्वास्थ्य विभाग की ओर से बुखार से ग्रस्त मरीजों के सैंपल लेने की प्रक्रिया भी चलाई जा रही है। ऐसे में विभाग की ओर से अब तक 500 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। जिनमें से 36 मरीज डेंगू पॉजिटिव पाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने अब तक एक लाख 25 हजार स्लाइड भी बनाई है। जिले में अभी तक मलेरिया से चार लोग ग्रस्त मिले हैं। बारिश के बाद अब विभाग की टीमें लगातार लोगों को जागरूक करने व सर्वे कर लारवे की तलाश कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम में बदलाव के बाद बुखार के बढ़े है मरीज
बारिश के बाद ठंड बढ़ने के कारण अब बुखार के मरीजों की संख्या भी बढ़ना शुरू हो चुकी है। इसके चलते अब फ्लू के मरीजों की संख्या भी पहले से बढ़ी है। नागरिक अस्पताल में हर रोज फिजिशियन के पास 90 के लगभग मरीज जांच करवाने के लिए पहुंचते थे, लेकिन अब यह संख्या बढ़कर 115 तक पहुंच गई है। नागरिक अस्पताल में हर रोज 900 से एक हजार मरीज जांच करवाने के लिए पहुंच रहे हैं।
शहरी क्षेत्र से मिल रहे है 75 फीसदी डेंगू पीड़ित
जिले में अब तक 36 लोग डेंगू से पीड़ित मिले हैं। इनमें से 75 फीसदी मरीज शहरी क्षेत्र में मिले हैं। ऐसे में विभाग ने अधिक प्रभावित क्षेत्र में दोबारा से फॉगिंग करवाने के निर्देश भी दिए हैं।
वर्जन
जिले में डेंगू के दो नए मरीज मिले हैं। जिले में अब तक 36 लोग डेंगू से पीड़ित हुए हैं। एक सप्ताह में ही मरीज स्वस्थ हो रहे हैं। इसके साथ ही लगातार जागरूक करने के अभियान व सर्वे करवाया जा रहा है, ताकि स्थिति सामान्य हो सके। - डॉ. संजय कुमार, जिला महामारी अधिकारी, सिरसा ।

वर्जन
मौसम में बदलाव होने के बाद बुखार के मरीजों की संख्या पहले के मुकाबले बढ़ रही है। इनमें से कई मरीजों को दाखिल भी किया जा रहा है। खांसी, जुकाम और अन्य मरीज भी जांच करवाने के लिए पहुंच रहे हैं। - डॉ. रोकी बंसल, कोविड इंचार्ज, नागरिक अस्पताल सिरसा ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed