फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Two bike-riding miscreants absconded after snatching woman's earrings

सिरसा: महिला के कानों की बालियां झपट कर बाइक सवार दो बदमाश फरार

Thu, 16 Feb 2023 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Thu, 16 Feb 2023 11:17 PM IST
विज्ञापन
Two bike-riding miscreants absconded after snatching woman's earrings
सीसीटीवी फुटेज में बाइक सवार फरार होते हुए। संवाद
गोरीवाला। अनाज मंडी स्थित घर में बैठी महिला से दो युवक सोने की बालियां छीन कर मोटरसाइकिल से फरार हो गए। पुलिस सीसीटीवी कैमरे के आधार पर छानबीन में जुटी हुई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार फिरनी पर अनाज मंडी के साथ लगते घर में दोपहर के समय महिला को अकेला पाकर दो युवक घर में प्रवेश कर गए। उन्होंने बिना किसी देरी के महिला के कानों में पहनी सोने की बालियों पर छीना झपटी शुरू कर दी। वहीं युवकों द्वारा की जा रही हाथापाई को लेकर महिला ने शोर मचाना शुरू कर दिया। जब तक कि पास लगते घरों से लोग घटनास्थल पर पहुंचे तो दोनों बदमाश महिला की सोने की बालियां छीनकर फरार हो गए। वही छीना झपटी में एक सोने की बाली घर में गिर गई। जैसे ही लोगों को आता हुआ देखा तो दोनों बदमाश मोटरसाइकिल पर सवार होकर रामपुरा रोड की ओर भाग निकले। सीसीटीवी कैमरे के अंदर दोनों युवक जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं पुलिस सीसीटीवी कैमरों के आधार पर अज्ञात बदमाशों की शिनाख्त करने में जुटी है। पुलिस द्वारा आसपास के लोगों से भी दोनों बदमाशों के बारे में जानकारी हासिल की जा रही है।
विज्ञापन

चौकी प्रभारी सोमित कुमार ने बताया कि महिला की बालियां छीनने की वारदात उनके संज्ञान में है। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को खंगाला जा रहा है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आसपास के लोगों से जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed