{"_id":"6a9dbeaf26710d01580d4c82","slug":"bal-sahitya-honor-to-dr-sheel-sirsa-news-c-128-1-svns1027-164500-2026-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: डॉ. शील को मिला बाल साहित्य सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: डॉ. शील को मिला बाल साहित्य सम्मान
Mon, 07 Sep 2026 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Mon, 07 Sep 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिरसा। भारतीय बाल कल्याण संस्थान, कानपुर ने 30 अगस्त को वार्षिक सम्मान समारोह-2026 का आयोजन किया। इसमें सिरसा की वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. शील कौशिक को कीर्ति शेष डॉ. भालचंद्र सेठिया विशेष सम्मान से अलंकृत किया गया। उन्हें यह सम्मान बाल साहित्य के माध्यम से राष्ट्र सेवा में उल्लेखनीय योगदान के लिए दिया गया।
यह सम्मान डॉ. अनीता सेठिया, बेंगलुरु के सौजन्य से प्रदान किया गया। समारोह जय नारायण विद्या मंदिर, विकास नगर, कानपुर में संपन्न हुआ। भारतीय बाल कल्याण संस्थान की स्थापना सुविख्यात बाल साहित्यकार डॉ. राष्ट्रबंधु ने की थी।
मयूर ग्रुप के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक गणेश प्रसाद गुप्त मुख्य अतिथि रहे। भूधर नारायण मिश्र ने समारोह की अध्यक्षता की। विशिष्ट अतिथि डॉ. मेजर शक्तिराज कौशिक ने राष्ट्रभाषा हिंदी के महत्व पर विचार रखे।
विज्ञापन
डॉ. शील कौशिक ने हिंदी साहित्य की विभिन्न विधाओं में 70 पुस्तकें लिखी हैं। उन्हें देश के 16 राज्यों से 100 से अधिक सम्मान प्राप्त हुए हैं। संवाद