फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Two arrested with 3 kg opium worth around Rs 7.5 lakh

करीब साढ़े 7 लाख रुपये की तीन किलोग्राम अफीम सहित दो व्यक्ति गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Nov 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Two arrested with 3 kg opium worth around Rs 7.5 lakh
पकड़े गए आरोपी पुलिस टीम के साथ। - फोटो : Sirsa
सिरसा। सीआईए डबवाली ने बठिंडा चौक के नजदीक फ्लाईओवर, मंडी डबवाली क्षेत्र में प्याज से भरे ट्रक से तीन किलो अफीम के साथ दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। अफीम की कीमत करीब साढ़े सात लाख रुपये है।
विज्ञापन

सीआईए डबवाली प्रभारी सहायक उप निरीक्षक प्रेम कुमार ने बताया कि पकड़े गए व्यक्तियों की पहचान पुनमा राम निवासी खेतास जिला नागौर, राजस्थान व नाजम सिंह निवासी चौहान नगर, मंडी डबवाली के रूप में हुई है। पकड़े गए व्यक्तियों के खिलाफ थाना शहर डबवाली में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर जांच शुरू की गई। प्रेम कुमार ने बताया कि एक टीम गश्त के दौरान मलोट रोड फ्लाई ओवर की तरफ जा रही थी। इसी दौरान फ्लाई ओवर के पास एक ट्रक व स्कूटी खड़ी दिखाई दी। ट्रक के केबिन में दो लोग बैठे दिखाई दिए। इसी दौरान अचानक पुलिस टीम को देखकर केबिन में बैठे लोगों ने ट्रक को स्टार्ट कर जाने का प्रयास किया। शक होने पर पुलिस टीम ने ट्रक सवार व्यक्तियों को काबू कर तलाशी ली, जिसमें उनके पास से तीन किलोग्राम अफीम बरामद हुई। आरोपियों ने बताया कि यह अफीम वे मध्यप्रदेश से लेकर आए हैं तथा उसे डबवाली व उसके आसपास लगते पंजाब क्षेत्र में सप्लाई करना था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed