{"_id":"670d5ffd698d11e4ad0c4bc3","slug":"two-accused-of-snatching-arrested-looted-money-and-phone-recovered-sirsa-news-c-128-1-sir1002-127119-2024-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: स्नैचिंग के दो आरोपी काबू, लूटी गई राशि व फोन बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: स्नैचिंग के दो आरोपी काबू, लूटी गई राशि व फोन बरामद
Mon, 14 Oct 2024 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Mon, 14 Oct 2024 11:46 PM IST
विज्ञापन
मोबइल छिनने के आरोपियों के साथ सीआईए थाना पुलिस। संवाद।
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। सीआईए डबवाली स्टाफ टीम ने मोबाइल स्नैचिंग के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान सन्नी कुमार वासी कुत्ताबढ़ व सोनू उर्फ जानी वासी ऐलनाबाद के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार आरोपियों पर पहले ही बठिंडा में चेन स्नैचिंग के छह मामले चल रहे हैं। इसके अलावा गोल बाजार डबवाली में एक मोबाइल छीनने का मामला दर्ज है। आरोपी सन्नी आपराधिक मामलों में भगोड़ा घोषित है।
सीआईए प्रभारी राजपाल ने बताया कि 6 अगस्त को प्रेम नगर मंडी डबवाली निवासी गंगा पत्नी सतीश कुमार ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि वह रियल ब्यूटी जोन पार्लर चलाती है। चार अगस्त को वह अपनी स्कूटी पर सवार होकर घर लौट रही थी। अलीकां रोड पर गड्ढा होने के कारण उसने स्कूटी धीरे की, तभी पीछे से दो बाइक सवार दो युवक आए और पर्स छीनकर गांव अलीकां की ओर फरार हो गए।
विज्ञापन
गंगा ने बताया िक पर्स में दो मोबाइल फोन, चांदी के दो टोप्स, चांदी का सिक्का व 10200 रुपये थे। इसके अलावा अन्य जरूरी दस्तावेज थे। पुलिस ने जांच के दौरान आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से छीनी गई राशि व मोबाइल को बरामद किया गया है।