{"_id":"666357cff0aedf529104dc14","slug":"two-accused-of-attacking-policemen-and-possessing-drugs-arrested-sirsa-news-c-128-1-shsr1015-120781-2024-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: पुलिसकर्मियों पर हमला करने व मादक पदार्थ रखने के दो आरोपी काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: पुलिसकर्मियों पर हमला करने व मादक पदार्थ रखने के दो आरोपी काबू
Sat, 08 Jun 2024 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sat, 08 Jun 2024 12:26 AM IST
विज्ञापन
डबवाली। पुलिसकर्मियों पर हमला करने व मादक पदार्थ रखने के दो आरोपियों को कालांवाली पुलिस ने काबू किया है। कालांवाली के थाना प्रभारी चांद सिंह ने बताया कि 30 जनवरी 2020 को सहायक सब इंस्पेक्टर राजकुमार पुलिस टीम के साथ गश्त पर थे। इस दौरान एक मोटरसाइकिल पर दो युवक आए और पुलिस को सामने देखकर अपने मोटरसाइकिल को वापस मोड़ने लगे तो मोटर साइकिल बंद हो गया। शक के आधार पर पुलिस ने उनकी तलाशी ली तो उनके पास गांजा बरामद हुआ।
आरोपियों विक्की निवासी कालांवाली व रोहताश निवासी तारुआना ने पूछताछ में बताया कि निर्मला व उसका पति धर्मबीर निवासी कालांवाली गांजा बेचने का काम करते हैं और वह उनके पास कमीशन पर गांजा बेचने का काम करते हैं। निर्मला व उसके पति धर्मबीर ने करीब एक किलो गांजा अपने मकान में रखा हुआ है। इसके बाद पुलिस कर्मचारी धर्मबीर के घर पर पहुंच गए। जब पुलिस टीम धर्मबीर के घर पहुंची तो पकड़े गए आरोपियों ने शोर मचा दिया। इसके बाद धर्मबीर, विक्की, रोहताश, निर्मला व फुलो तथा दो अज्ञात युवकों ने पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया था। पुलिस ने इस मामले में सभी आरोपियों के खिलाफ सरकारी ड्यूटी में बाधा पहुंचाने, मारपीट करने व मादक पदार्थ अधिनियम के तहत केस दर्ज किया था। पुलिस ने अब इस मामले में विनोद व कमलदीप निवासी कालांवाली को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से अदालत ने दोनों को न्यायिक हिरासत में सिरसा जेल भेज दिया।