{"_id":"672a612495726da8f80507db","slug":"two-accused-arrested-in-karanveer-singh-murder-case-bike-and-pistol-recovered-sirsa-news-c-128-1-shsr1015-128082-2024-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: करणवीर सिंह हत्याकांड में दो आरोपी गिरफ्तार, बाइक व पिस्तौल बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: करणवीर सिंह हत्याकांड में दो आरोपी गिरफ्तार, बाइक व पिस्तौल बरामद
Tue, 05 Nov 2024 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Tue, 05 Nov 2024 11:47 PM IST
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। स्रोत : पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। 28 अक्तूबर को गांव मौजगढ़ में हुई करणवीर सिंह उर्फ मानी की हत्या के मामले में डबवाली पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों से वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक व पिस्तौल भी बरामद की है। आरोपियों की पहचान कुलदीप सिंह उर्फ गगी वासी मटदादू व लक्ष्मण उर्फ पुण्ड निवासी मसीतां के रूप में हुई है।
पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन ने बताया कि अब तक पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपियों को पीड़ितों के साथ चार पांच महीने पहले विवाद हुआ था। इसकी रंजिश में आरोपियों ने अपनी एक अन्य साथी के साथ मिलकर राजेंद्र व उसके बेटे करणवीर पर गोलियां चलाई थीं।
घायल राजेंद्र सिंह का अभी इलाज चल रहा है। राजेंद्र सिंह के बयान के आधार पर अज्ञात बाइक सवार युवकों पर हत्या व हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज से जुटाए सुबूत
पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन ने बताया कि मामले की जांच के लिए सीआईए स्टाफ व थाना सदर पुलिस, साइबर सेल की टीमों का गठन किया गया था। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर सुबूत जुटाते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया है।