फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Truck carrying pilgrims from Odhan in Himachal crashes, one dead, several injured

Sirsa News: हिमाचल में ओढां के श्रद्धालुओं का ट्रक दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत, कई घायल

Sun, 27 Jul 2025 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sun, 27 Jul 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
Truck carrying pilgrims from Odhan in Himachal crashes, one dead, several injured
हिमाचल प्रदेश में दुर्घटनाग्रस्त ट्रक। 
ओढां। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में स्थित माता ज्वाला जी मंदिर में लंगर लगाने के लिए गए गांव ओढां से गया श्रद्धालुओं का ट्रक रास्ते में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस दुर्घटना में एक श्रद्धालु की मौत हो गई, जबकि करीब आधा दर्जन श्रद्धालुओं के घायल होने की सूचना मिली है। हादसे का कारण ट्रक का ब्रेक फेल होना बताया जा रहा है। सूचना के बाद वहां की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, गांव ओढां से श्रद्धालु पिछले करीब 29 वर्षों से लगातार हर वर्ष हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में स्थित माता ज्वाला जी मंदिर के पास गीता भवन में भंडारा लगाने के लिए जाते हैं। इसी के तहत शुक्रवार की सुबह करीब 10 बजे करीब 40 श्रद्धालु ट्रक में सवार हो कर ओढां से ज्वाला जी मंदिर के लिए रवाना हुए थे।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि रास्ते में हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में स्थित माता चिन्तपूर्णी मंदिर में 40 में से करीब 15 श्रद्धालु माथा टेकने के लिए उतर गए थे। अन्य श्रद्धालु ज्वाला जी मंदिर के लिए रवाना हो गए। बताया जा रहा है कि रास्ते में शनिवार अलसुबह चिन्तपूर्णी से ज्वालाजी रोड पर ढलियारा के पास एक मोड़ पर अचानक ब्रेक फेल होने के चलते ट्रक बेकाबू हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी दौरान श्रद्धालु बलदेव सिंह निवासी गांव डबवाली ने चलते ट्रक से छलांग लगा दी। इसके बाद वह एक पत्थर पर जा गिरा। उसके सिर में चोट लगी। वहीं, ट्रक आगे जाकर पलट गया। इस दुर्घटना में करीब आधा दर्जन श्रद्धालु घायल हो गए। वहीं, सिर में चोट लगने से बलदेव सिंह की मौत हो गई।
ट्रक चालक लखविन्द्र सिंह के मुताबिक, सुबह 4 बजे माता चिन्तपूर्णी के दर्शन करने उपरांत वह माता ज्वाला जी मंदिर के लिए रवाना हुए थे। रास्ते में ढलियारा के पास तीव्र मोड़ पर अचानक ट्रक के ब्रेक फेल हो गया और यह दुर्घटना हुई। चालक ने बताया कि उसने ट्रक को रोकने की पूरी कोशिश करते हुए एक पत्थर को भी टक्कर मारी थी, ताकि, गति कम हो जाए।
इस दुर्घटना के बाद वहां की देहरा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। इस दुर्घटना में गनीमत यह रही कि चालक ने ट्रक को गहरी खाई में गिरने से बचा लिया। अन्यथा सभी श्रद्धालुओं की जान जा सकती थी।

कमेटी के प्रधान रामपाल सिंगला ने बताया कि ट्रक चालक के मुताबिक ये दुर्घटना ब्रेक फेल होने से हुई है। दुर्घटना में ट्रक में सवार श्रद्धालुओं में से 5 को चोटें आईं हैं। ये अब खतरे से बाहर हैं। वहीं, बलदेव सिंह की चलते ट्रक से कूदने से मौत हो गई। बलदेव सिंह के शव का पोस्टमार्टम करवाकर डबवाली के लिए रवाना कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed