{"_id":"655b90bd3d201c36cd080576","slug":"trials-of-23-sports-for-the-state-level-sports-mahakumbh-will-be-held-on-21st-november-at-shaheed-bhagat-singh-stadium-sirsa-news-c-128-1-sir1002-10232-2023-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: शहीद भगत सिंह स्टेडियम में राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ के लिए 23 खेलों के ट्रायल 21 नवंबर को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: शहीद भगत सिंह स्टेडियम में राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ के लिए 23 खेलों के ट्रायल 21 नवंबर को
विज्ञापन
शहीद भगत सिंह स्टेडियम सिरसा।
सिरसा। शहर के शहीद भगत सिंह स्टेडियम के अतिरिक्त अन्य खेल मैदानों में राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ के लिए ट्रायल मंगलवार को होंगे। खेलों के ट्रायल सुबह 9 बजे से लेकर शाम तक जारी रहेंगे। इस दौरान कुल 23 खेलों के लिए जिलेभर के सैकड़ों खिलाड़ी ओपन केटेगरी के लिए अपने ट्रायल देंगे। राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ के लिए जिला स्तर पर तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसके तहत 21 व 22 नवंबर को खेल मैदानों में खिलाड़ियों के ट्रायल होंगे।
ट्रायल में चयनित होने वाले खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। ट्रायल के लिए खिलाड़ियों को अपने साथ आधार कार्ड लाना अनिवार्य है। इसके अतिरिक्त हरियाणा निवास प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र, दसवीं का प्रमाण पत्र व 2 पासपोर्ट साइज फोटो लानी होगा। कोई खिलाड़ी अन्य जिले का है और पढ़ाई सिरसा में कर रहा है तो संबंधित स्कूल और स्कूल का प्रमाण पत्र साथ लाना होगा।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- --
21 नवंबर को पहले दिन इन खेल मैदानों में होंगे ट्रायल
- ताइक्वांडोे, वालीबॉल, वेट लिफ्टिंग, रेसलिंग, टैनिस, कबड्डी, जूडो, बास्केटबॉल, आरचरी व एथलेटिक्स के ट्रायल शहीद भगत सिंह स्टेडियम में होंगे।
- बेडमिंटन व फुटबॉल के ट्रायल दी सिरसा स्कूल बरनाला रोड में होंगे
- बॉक्सिंग के ट्रायल खेल परिसर बीरूवाला गुढ़ा में होंगे
- जिमनास्टिक व हैंडबॉल के ट्रायल चौ. दलबीर सिंह इंडोर स्टेडियम में होंगे
- हाॅकी के ट्रायल हॉकी एस्ट्रोटर्फ जीवन नगर में होंगे
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -
21 और 22 नवंबर को जिला स्तर पर ओपन केटेगरी के ट्रायल लिए जाएंगे। इस दौरान कुल 23 खेलों के लिए ट्रायल लिए जाने हैं। इन ट्रायल में चयनित खिलाड़ी राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ में हिस्सा ले पाएंगे।-- - शमशेर सिंह, जिला खेल अधिकारी सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रायल में चयनित होने वाले खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। ट्रायल के लिए खिलाड़ियों को अपने साथ आधार कार्ड लाना अनिवार्य है। इसके अतिरिक्त हरियाणा निवास प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र, दसवीं का प्रमाण पत्र व 2 पासपोर्ट साइज फोटो लानी होगा। कोई खिलाड़ी अन्य जिले का है और पढ़ाई सिरसा में कर रहा है तो संबंधित स्कूल और स्कूल का प्रमाण पत्र साथ लाना होगा।
विज्ञापन
21 नवंबर को पहले दिन इन खेल मैदानों में होंगे ट्रायल
- ताइक्वांडोे, वालीबॉल, वेट लिफ्टिंग, रेसलिंग, टैनिस, कबड्डी, जूडो, बास्केटबॉल, आरचरी व एथलेटिक्स के ट्रायल शहीद भगत सिंह स्टेडियम में होंगे।
- बेडमिंटन व फुटबॉल के ट्रायल दी सिरसा स्कूल बरनाला रोड में होंगे
- बॉक्सिंग के ट्रायल खेल परिसर बीरूवाला गुढ़ा में होंगे
- जिमनास्टिक व हैंडबॉल के ट्रायल चौ. दलबीर सिंह इंडोर स्टेडियम में होंगे
- हाॅकी के ट्रायल हॉकी एस्ट्रोटर्फ जीवन नगर में होंगे
21 और 22 नवंबर को जिला स्तर पर ओपन केटेगरी के ट्रायल लिए जाएंगे। इस दौरान कुल 23 खेलों के लिए ट्रायल लिए जाने हैं। इन ट्रायल में चयनित खिलाड़ी राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ में हिस्सा ले पाएंगे।
विज्ञापन