फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Transport department employees are on duty in elections, happy cards are not available

Sirsa News: परिवहन विभाग के कर्मचारियों की ड्यूटी लगी चुनाव में, नहीं मिल रहे हैप्पी कार्ड

Wed, 11 Sep 2024 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Wed, 11 Sep 2024 12:20 AM IST
विज्ञापन
Transport department employees are on duty in elections, happy cards are not available
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। विधानसभा चुनाव के चलते रोडवेज के कर्मचारियों की चुनावी ड्यूटी लगा दी गई है। इसके चलते अब बस स्टैंड पर लोगों को हैप्पी कार्ड नहीं मिल पा रहे हैं। काउंटर भी बंद हो गया है और यहां पर जिन लोगों के पास हैप्पी कार्ड के मैसेज आ रहे हैं, वह बस स्टैंड से बिना हैप्पी कार्ड के वापस लौट रहे हैं।

जिले में विधानसभा चुनाव को लेकर परिवहन विभाग की 10 बसों को लगा दिया गया है। 20 कर्मचारी फिलहाल चुनावी ड्यूटी में लगे हुए हैं। ऐसे में बस स्टैंड पर मिलने वाले हैप्पी कार्ड लोगों को नहीं मिल पा रहे हैं। बस स्टैंड पर हैप्पी कार्ड का काउंटर भी खाली सा नजर आ रहा है। लोगों के पास उनके हैप्पी कार्ड बनने के मैसेज मोबाइल पर आ रहे हैं, जब वह बस स्टैंड पर पहुंचते हैं, तो उनको कोई भी कर्मचारी नहीं मिलता। गांव नेजिया खेड़ा के मुकेश कुमार ने बताया कि उसके पास मैसेज आया था कि उसका हैप्पी कार्ड बन गया है। जब वह सिरसा बस स्टैंड पर आया तो हैप्पी कार्ड देने के लिए कोई कर्मचारी नहीं मिला। पता चला कि रोडवेज के कर्मचारियों की ड्यूटी लगी है और स्टाफ कम है। इसी के चलते यह समस्या आ रही है।
विज्ञापन



रोडवेज कर्मचारियों की ड्यूटी चुनाव में लगी हुई है। इस कारण हैप्पी कार्ड वितरण में थोड़ी परेशानी आ रही है।, फिर भी लोगों को हैप्पी कार्ड मुहैया करवाने का प्रयास किया जा रहा है। जिन लोगों के हैप्पी कार्ड बन चुके हैं, उनको एक दिन फोन करके बुलाया जाएगा। - अजय दलाल, जीएम रोडवेज।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed