{"_id":"6b0087be2b1613cebe09ca36","slug":"train-problem-in-kalanwali-sirsa-news-c-128-1-svns1027-168839-2026-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"परेशानी : सात मिनट में दो ट्रेनें, फिर आठ घंटे तक इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परेशानी : सात मिनट में दो ट्रेनें, फिर आठ घंटे तक इंतजार
Fri, 20 Nov 2026 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Fri, 20 Nov 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
कालांवाली। रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते हुए यात्री। संवाद
कालांवाली। कालांवाली रेलवे स्टेशन पर सुबह महज सात मिनट के अंतराल में दो ट्रेनें आती हैं। इसके बाद करीब आठ घंटे तक हिसार की ओर जाने के लिए कोई ट्रेन नहीं है।
सुबह 5:36 बजे दिल्ली एक्सप्रेस और 5:43 बजे किसान एक्सप्रेस के गुजरने के बाद दोपहर 1:42 बजे तक यात्रियों को रेल सुविधा नहीं मिलती। इस कारण कालांवाली और आसपास के क्षेत्र से हिसार जाने वाले सैकड़ों यात्रियों, विशेषकर विद्यार्थियों और दैनिक यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
मजबूरी में उन्हें बसों और निजी वाहनों से सफर करना पड़ता है। इससे हर माह पांच हजार रुपये तक का अतिरिक्त खर्च उठाना पड़ रहा है। यात्री छह साल से किसान एक्सप्रेस के समय में बदलाव या सुबह नई पैसेंजर ट्रेन चलाने की मांग कर रहे हैं लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो रहा है।
विज्ञापन
कोरोना के बाद बदला ट्रेन का समय : रेलवे संघर्ष समिति के सदस्यों के अनुसार कोरोना काल से पहले किसान एक्सप्रेस सुबह 7:40 बजे कालांवाली रेलवे स्टेशन पहुंचती थी। यह ट्रेन 25 से 30 मिनट में सिरसा पहुंच जाती थी।
इसके माध्यम से कालांवाली के अलावा बठिंडा और रामा क्षेत्र के सैकड़ों यात्री रोजाना सिरसा और हिसार की ओर सफर करते थे। बाद में ट्रेन का समय बदलने से विद्यार्थियों और नौकरीपेशा लोगों के लिए इसका उपयोग करना मुश्किल हो गया। यात्रियों का कहना है कि इससे रेलवे के राजस्व पर भी असर पड़ा है।
छह साल से उठ रही मांग : इस समस्या पर रेलवे संघर्ष समिति, सामाजिक संस्थाएं, विद्यार्थी और दैनिक यात्री छह साल से लगातार आवाज उठा रहे हैं। सांसद कुमारी सैलजा, पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल, विधायक शीशपाल केहरवाला और पूर्व विधायक बलकौर सिंह के माध्यम से भी मांग उठाई जा चुकी है। इसके अलावा, रेल मंत्री और रेलवे के उच्चाधिकारियों को 50 से अधिक बार पत्र भेजे जा चुके हैं लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ।
22 नवंबर को मुख्यमंत्री के सामने रखेंगे मांग : रेलवे संघर्ष समिति कालांवाली के प्रधान नरेश माहेश्वरी ने कहा कि 22 नवंबर को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी कालांवाली में मैराथन में शामिल होने आ रहे हैं। इस दौरान क्षेत्र के लोग एकजुट होकर उनके सामने भी रेल सुविधा का मुद्दा उठाएंगे। लोगों की मांग है कि सुबह 7 से 9 बजे के बीच हिसार की ओर जाने वाली ट्रेन चलाई जाए ताकि विद्यार्थियों और दैनिक यात्रियों को राहत मिल सके। संवाद